फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के अंतिम संस्कार में जाना चाहता था एक शख्स, सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता ने दिया ये जवाब

Thu, 11 Jun 2020 07:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jun 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood sought help from a man who wanted to attend his wife funeral
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रवासी मजदूर, छात्रों और जरूरतमंद लोग बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से सोशल मीडिया के द्वारा भी मदद मांग रहे हैं। वहीं अभिनेता उनकी मदद के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वह बस, ट्रेन और उड़ान सेवा के जरिए लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने एक ऐसे शख्स की मदद की, जिसको अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होना था।

Sonu Sood sought help from a man who wanted to attend his wife funeral
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एक शख्स की पत्नी का निधन हो गया था। लॉकडाउन में फंसे होने के कारण वह पत्नी के अंतिम संस्कार में अपने घर नहीं पहुंच पाया। ऐसे में शख्स ने सोनू सूद से ट्विटर पर मदद मांगी। शख्स के एक करीबी ने ट्वीट में लिखा, 'मेरे पड़ोसी सीताराम की पत्नी का होम टाउन वाराणसी में निधन हो गया है। वह अंतिम संस्कार के लिए बनारस जाने की कोशिश कर रहे हैं। वह तीन लोग हैं। कृपया उनकी मदद कीजिए'। 

Sonu Sood sought help from a man who wanted to attend his wife funeral
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स ने ट्वीट में आगे लिखा, 'आपके अलावा हमारे सामने कोई और विकल्प नहीं है'। वहीं शख्स के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू ने लिखा, 'इस क्षति के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उन्हें कल भेज दूंगा। वह जल्द अपने घर पहुंच जाएंगे। भगवान उन पर कृपा करें'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood sought help from a man who wanted to attend his wife funeral
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सोनू सूद अब तक हजारों मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वह न केवल मुंबई बल्कि देश की अन्य जगहों पर फंसे लोगों को भी उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने उनको लेकर ट्वीट किया। जिस पर अभिनेता ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया था। 

विज्ञापन
Sonu Sood sought help from a man who wanted to attend his wife funeral
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल एक शख्स ने भारत- चीन सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'मेरा विचार है कि सोनू सूद को लद्दाख भेज दिया जानना चाहिए, जिससे वह चाइनीज लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा दें।' शख्स के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'चाइनीज लोगों की डिटेल्स भेजो।' सोनू सूद का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 



पढ़ें: ऋतिक रोशन बोले- 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी ?' मुंबई पुलिस ने साझा किया मजेदार मीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed