फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक रोशन बोले- 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी ?' मुंबई पुलिस ने साझा किया मजेदार मीम

Thu, 11 Jun 2020 06:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jun 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police used Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan film Dhoom 2 dialogue for thieves
ऋतिक रोशन, मुंबई पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मी सितारों और उनके संवाद का अक्सर इस्तेमाल करती रहती है। इस बार मुंबई पुलिस ने चोरों को लेकर बेहद खास ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म धूम 2 के एक दृश्य को साझा करते हुए मजेदार ट्वीट किया है। 

Mumbai Police used Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan film Dhoom 2 dialogue for thieves
मुंबई पुलिस - फोटो : PTI

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिषेक बच्चन और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म धूम 2 के एक सीन को साझा किया है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने पुलिस और ऋतिक रोशन ने शातिर चोर का किरदार निभाया था। मुंबई पुलिस ने इस फिल्म से जुड़ा इन दोनों कलाकारों का एक डायलॉग वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। 

Mumbai Police used Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan film Dhoom 2 dialogue for thieves
धूम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन से कहते हैं कि, 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी ?' इस वीडियो को साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुंबई का नाम 'रोशन' करेगी।" मुंबई पुलिस के इस मजेदार ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police used Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan film Dhoom 2 dialogue for thieves
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बीच इन दिनों मुंबई पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करते हुए जागरूकता अभियान चला रही है। इतना ही नहीं कोरोना वायरस में लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे सितारों की जमकर तारीफ भी कर रही है। वहीं कुछ सितारे मुंबई पुलिस की हर तरह से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही ऋतिक रोशन ने मुंबई पुलिस की मदद की थी। जिस पर मुंबई पुलिस ने उनकी तारीफ भी की थी।

विज्ञापन
Mumbai Police used Abhishek Bachchan and Hrithik Roshan film Dhoom 2 dialogue for thieves
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ऋतिक की इस मदद की जानकारी दी थी। मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सेनिटाइजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।' वहीं इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed