{"_id":"6127791745e7402ec316cb46","slug":"amitabh-bachchan-s-personal-bodyguard-gets-a-salary-of-rs-1-5-crore-annually","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानकारी: जानिए कितनी सैलरी लेता है अमिताभ बच्चन का सिक्योरिटी गार्ड? देश-विदेश हर जगह जाता है साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानकारी: जानिए कितनी सैलरी लेता है अमिताभ बच्चन का सिक्योरिटी गार्ड? देश-विदेश हर जगह जाता है साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:56 PM IST
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के निजी सुरक्षा कर्मी को कितनी सैलरी मिलती है? अगर नहीं पता, तो आप यह जानकार एक बारगी जरूर हैरान होंगे। दरअसल, अमिताभ बच्चन के सिक्योरिटी गार्ड को किसी बड़ी भारतीय कंपनी के सीईओ से भी ज्यादा सैलरी मिलती है। वैसे तो बॉलीवुड की सभी हस्तियों के निजी सुरक्षा कर्मियों की सैलरी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन अमिताभ सालभर में जितना रुपये अपने निजी सुरक्षा कर्मी को देते हैं, उतनी सैलरी किसी मल्टीनेशनल कंपनी के सीईओ को भी शायद ही मिलती होगी।
कौन हैं अमिताभ के निजी सुरक्षा कर्मी?
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के निजी अंगरक्षक जितेंद्र शिंदे हैं। आपने अमिताभ की हर तस्वीर में उनके साथ जितेंद्र शिंदे को देखा होगा। बिग बी जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो लगभग हर वक्त जितेंद्र शिंदे उनके साथ रहते हैं। वह अमिताभ को भारत और विदेशों में सुरक्षा देते हैं और साये की तरह उनके साथ रहते हैं।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जितेंद्र शिंदे वर्षों से अमिताभ बच्चन के निजी अंगरक्षक हैं। वह अमिताभ की सुरक्षा के लिए हर वक्त मुस्तैदी के साथ उनके साथ चलते हैं। लोकप्रिय क्विज शो केबीसी 12 की शूटिंग के दौरान भी आपने उनको परछाई की तरह बिग बी के साथ देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
जितेंद्र शिंदे की अपनी सुरक्षा एजेंसी है। लेकिन वह खुद अमिताभ बच्चन को सुरक्षा देते हैं। अमेरिकी अभिनेता और निर्माता एलिजा वुड जब अपने एक दौरे के दौरान भारत आए थे तो शिंदे ने उनको भी सुरक्षा प्रदान की थी। बताया जाता है कि उनको ऐसा करने के लिए अमिताभ बच्चन ने ही कहा था।
4 of 5
दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने निजी अंगरक्षक को सालाना 1.5 करोड़ रुपये का वेतन देते हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और शाहरुख खान जैसी हस्तियां अपने निजी सुरक्षा गार्डों को उनकी सेवाओं के लिए मोटी रकम का भुगतान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ इस वक्त लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।