फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस क्रिकेटर से मांगी माफी, जान लें क्या है वजह

Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan said sorry to dinesh kartik t20 match ind vs ban
amitabh bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। यही नहीं वह लगातार अपने फैंस को रिप्लाई भी करते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का क्रिकेट से कितना लगाव है। जब भी टीम इंडिया का मैच चल रहा होता है वह अपनी भावनाएं जाहिर करने में आगे रहते हैं। 

amitabh bachchan said sorry to dinesh kartik t20 match ind vs ban
amitabh bachchan

ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 का फाइनल मैच चल रहा था। दिनेश कार्तिक ने मैदान पर आते ही पहले गेंद पर छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक छक्का। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी और कार्तिक छक्का जड़ टीम के हीरो बन गए। कार्तिक की इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। ऐसे में भला बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कहां पीछे रहने वाले थे। 

amitabh bachchan said sorry to dinesh kartik t20 match ind vs ban
amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर मैच जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की, लेकिन इस दौरान उनसे एक छोटी सी गलती हो गई। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, 'शानदार मैच भारत को 2 ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी और कार्तिक ने कमाल की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, टीम को बहुत-बहुत बधाई।' लेकिन इसी दौरान अमिताभ बच्चन से एक बड़ी गलती हो गई जिसके लिए उन्होंने दिनेश कार्तिक से माफी मांगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan said sorry to dinesh kartik t20 match ind vs ban
दिनेश कार्तिक

अमिताभ ने कुछ देर बाद ही अपनी गलती सुधारते हुए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'दिनेश कार्तिक से माफी चाहूंगा। दरअसल, दो ओवर में भारत को 34 रन की जरूरत थी 24 नहीं।' बिग बी के इस तरह माफी मांगने से वह चर्चा में आ गए।
 



 

विज्ञापन
amitabh bachchan said sorry to dinesh kartik t20 match ind vs ban
Amitabh Bachchan

बता दें कि, पिछले दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के दौरान 75 वर्षीय दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। उस वक्त वह जोधपुर में थे। तबीयत खराब होने पर अमिताभ बच्चन जोधपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी तबीयत में सुधार है और अभी वह बेहतर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed