बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अमिताभ ही नहीं बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद अमिताभ के फैंस के बीच हड़कंप मच गया। अमिताभ के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। कहीं अमिताभ के लिए पूजा पाठ होने लगा तो कहीं गुरुद्वारे में अरदास हुई। इस बीच अब अमिताभ ने अस्पताल से ही अपने फैंस के इस अथाह प्रेम के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।
फैंस के प्यार के सामने 'नतमस्तक' हुए अमिताभ बच्चन, कविता के जरिए कहा 'धन्यवाद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना उनके फैंस तक पहुंची है। तभी से देशभर में पूजा- पाठ का दौर भी शुरु हो गया। अमिताभ के फैंस उनकी सलामती के लिए बेहिसाब दुआओं के साथ ही यज्ञ हवन भी कर रहे हैं। अमिताभ भी अपने फैंस का ये अटूट प्रेम देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि इसके लिए वो फैंस का शुक्रिया कैसे अदा करें।
अब अमिताभ ने अपने फैंस का एक कविता के माध्यम से धन्यवाद किया है। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक कविता साझा की है। अमिताभ ने लिखा है, 'प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है। बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने, मेरे एकाकीपन के अंधेरे को जो तुमने प्रज्वलित कर दिया है। व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउंगा, बस शीश झुकाके नतमस्तक हूं मैं'।
T 3593 -
प्रार्थनाओं, सद भावनाओं की मूसलाधार बारिश ने
स्नेह रूपी बंधन का बांध तोड़ दिया है ;
बह गया, तर कर दिया मुझे इस अपार प्यार ने,
मेरे एकाकी पन के अंधेरे को जो तुमने,
प्रज्वलित कर दिया है
व्यक्तिगत आभार मैं व्यक्त न कर पाउँगा ,
बस शीश झुकाके नत मस्तक हूँ मैं 🙏
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस अमिताभ ही हिम्मत बढ़ा रहे हैं तो कई फैंस उनकी सलामती की दुआ भी कर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ अभी मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। ये ट्वीट भी उन्होंने अस्पताल से ही साझा किया है।
गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात अमिताभ ने खुद फैंस को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। अमिताभ के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें उनकी पत्नी जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई। तो वहीं बेटे, बहू और पोती पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अमिताभ के घर पर काम करने वाले स्टाफ के 26 लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया गया। जो कि निगेटिव पाए गए।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रही हैं ये अभिनेत्री, अभिनेता के साथ डांस करते हुए शेयर किया वीडियो