फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रही हैं ये अभिनेत्री, अभिनेता के साथ डांस करते हुए शेयर किया वीडियो

Mon, 13 Jul 2020 09:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Swastika Mukherjee Share Unseen Dance Video With Sushant Singh Rajput
स्वास्तिका मुखर्जी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे एक महीना हो चुका है। सुशांत अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस, दोस्त और परिजन उन्हें याद करते हैं। सोशल मीडिया पर अब भी सुशांत से जुड़े कई पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की को-स्टार रहीं अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने दिवंगत अभिनेता की याद में एक वीडियो साझा किया है।

Swastika Mukherjee Share Unseen Dance Video With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

अभिनेत्री स्वास्तिका सुशांत के साथ फिल्म ब्योमकेश बख्शी में नजर आईं थीं। उन्होंने बेशक सुशांत के साथ कई बेहतरीन पल बिताए हैं। स्वास्तिका ने जो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सुशांत और स्वास्तिका डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ही कहा जा सकता है कि सुशांत कितने फन लविंग थे।

Swastika Mukherjee Share Unseen Dance Video With Sushant Singh Rajput
स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media

इस वीडियो को स्वास्तिका ने सुशांत की याद में साझा किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'उन्होंने कीजी के साथ डांस किया और फिर मेरे साथ भी। उन्हें हमेशा ऐसे ही याद करूंगी। सिंपल, फन लविंग, खुश... सितारों के साथ डांस करते रहना। प्यार।'


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

HE danced with #kizie and then HE danced with me :-) . . I’d like to remember Sushant like this. Always. Simple. Fun loving. Jovial. Keep dancing with the stars, boy. Love. Thank you, Mukesh @castingchhabra for capturing this beautiful moment. I will cherish this forever. . . #dilbechara #behindthescenes #momentstocherish #joyfultimes #aftershoot #sushantsinghrajput #shineon

A post shared by Swastika Mukherjee (@swastikamukherjee13) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Swastika Mukherjee Share Unseen Dance Video With Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी, स्वास्तिका मुखर्जी - फोटो : Social Media

याद दिला दें कि सुशांत के निधन के बाद भी स्वास्तिका ने सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने सुशांत के लिए झूठी हमदर्दी दिखाने वालों को लताड़ लगाई थी। स्वास्तिका ने ऐसे लोगों के लिए सीधे कहा था कि सुशांत को खोने के बाद ये लोग RIP लिखने का ढोंग क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
Swastika Mukherjee Share Unseen Dance Video With Sushant Singh Rajput
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत और स्वास्तिका फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में साथ नजर आए थे। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी। इसके अलावा अब दोनों सुशांत की आगामी फिल्म 'दिल बेचारा' में भी नजर आएंगे।

पढ़ें: VIDEO: मीरा राजपूत ने बताया टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम, शर्म से लाल हो गया दिशा पाटनी का चेहरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed