इन दिनों सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो काफी मजेदार भी हैं। कई वीडियोज अवॉर्ड सेरेमनी के भी सामने आ रहे हैं। जिनमें सितारे एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं में से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कुछ ऐसा कहती नजर आ रही हैं। जिसे सुनकर अभिनेत्री दिशा पाटनी शर्म से लाल हो गईं।
VIDEO: मीरा राजपूत ने बताया टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड का नाम, शर्म से लाल हो गया दिशा पाटनी का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे इस वीडियो में सैफ अली खान और करण जौहर एक अवॉर्ड फंक्शन में ऑडियंस के रूप में बैठे सेलेब्स से सवाल करते हैं। इसी दौरान दोनों शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को सवाल पूछने के लिए उठाते हैं। दोनों मीरा से टाइगर श्रॉफ से जुड़ा एक सवाल पूछते हैं। सवाल का जवाब भी मीरा बड़ी ही बेबाकी से देती हैं। लेकिन मीरा के जवाब देते ही अभिनेत्री दिशा पाटनी शरमा जाती हैं।
इस वीडियो में जब करण जौहर और सैफ अली खान मीरा से पूछते हैं, 'बॉलीवुड का राइजिंग स्टार किसी को कर रहा है डेट'। इस सवाल के जवाब में मीरा पहले वरुण धवन का नाम लेती हैं। जिस पर करण उन्हें टोकते हैं। इसके बाद मीरा टाइगर श्रॉफ का नाम लेती हैं। मीरा टाइगर की गर्लफ्रेंड का नाम बताती हैं 'दिशा पाटनी'।
A post shared by bollywood_newso (@bollywood_newso3) on
वीडियो में दिशा की प्रतिक्रिया भी दिखाई जाती है। दिशा, मीरा का जवाब सुनते ही शरम से लाल हो जाती हैं। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है। जिसमें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो पर टाइगर और दिशा के फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी अक्सर साथ में देखे जाते हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी कई दफा सामने आती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया कभी नहीं दी। लेकिन दोनों के फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।
पढ़ें: पलट! तेरा ध्यान किधर है, टीवी के मोस्ट फेवरिट सीरियल्स का नया एपीसोड इधर है, आज शाम से