फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 10 में 'छिछोरे' के निर्देशक का नाम न होने पर सवाल, उल्टा पड़ा रोहित और करण की ब्रांडिंग का दांव

Mon, 13 Jul 2020 07:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
controversy over Ormax list of Which directors have the ability to draw the audience to theatres
रोहित शेट्टी, नितेश तिवारी, करण जौहर - फोटो : Social Media

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इंटरनेट पर ट्रोलर्स के निशाने पर आए फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म सूर्यवंशी की डिजिटल ब्रांडिंग करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट का नया पैंतरा फेल हो गया दिखता है। कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स और करण जौहर के साथ फिल्म सूर्यवंशी बनाई है। इन दोनों मेकर्स की ब्रांडिंग के लिए इसने एक डिजिटल कंपनी का सर्वे साझा किया है जिसमें रोहित शेट्टी को नंबर वन डायरेक्टर बताते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया है।

controversy over Ormax list of Which directors have the ability to draw the audience to theatres
Meghna Gulzar

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने सोमवार को डिजिटल सर्वे कंपनी ओरमैक्स मीडिया की तरफ से जारी भारतीय सिनेमा के निर्देशकों का एक सर्वे साझा किया। इसमें सिर्फ अपने नाम से फिल्म दर्शक खींच लाने वाले निर्देशकों की रैकिंग की गई है। सर्वे में निर्देशक रोहित शेट्टी को नंबर वन दिखाया है। इस सर्वे की सबसे अजीब बात यह है कि 'राजी' और 'तलवार' जैसी फिल्में बना कर दर्शकों को प्रभावित करने वाली निर्देशक मेघना गुलजार को नंबर 10 पर रखा गया है। यह सर्वे किया तो गया निर्देशकों के आधार पर है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि इस सर्वे में रिलायंस एंटरटेनमेंट को ऊंचा दिखाने जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट जैसी कंपनियों को नीचा दिखाने की कोशिश की गई। सुशांत राजपूत की फिल्म छिछोरे निर्देशित करने वाले निर्देशक नितेश तिवारी का नाम इस लिस्ट में न होने पर भी यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।
 

controversy over Ormax list of Which directors have the ability to draw the audience to theatres
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी ने यह सर्वे बीते रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से रिट्वीट किया है। इस सर्वे के बारे में लोगों का कहना है कि रोहित शेट्टी को राजकुमार हीरानी, संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली जैसे शानदार निर्देशकों से ऊपर कैसे रखा जा सकता है? दरअसल, रोहित शेट्टी की वर्ष 2016 के बाद 'गोलमाल अगेन' और 'सिंबा' दो फिल्में रिलीज हुई हैं। लोगों को इस बात से आपत्ति है कि अगर यह सर्वे सबसे ज्यादा दर्शक जुटाने वाले निर्देशकों के नाम पर किया गया है तो वर्ष 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली- द कंक्लूजन' ने रोहित शेट्टी की इन दोनों फिल्मों से भी बहुत ज्यादा दर्शक बटोरे हैं। फिर भी उन्हें इस सर्वे में चौथा नंबर कैसे दिया गया है?
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
controversy over Ormax list of Which directors have the ability to draw the audience to theatres
nitesh tiwari - फोटो : Social Media

इस सर्वे के बारे में लोगों का यह भी मानना है कि इन 10 निर्देशकों में 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले नितेश तिवारी को जगह तक नहीं दी गई है। लोग सीधे सीधे आरोप लगा रहे हैं कि नितेश ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ काम नहीं किया है इसलिए उन्हें इस सूची में जगह नहीं मिली है। वर्ष 2016 के बाद कबीर खान की सिर्फ एक फिल्म 'ट्यूबलाइट' और डेविड धवन की भी एक फिल्म 'जुड़वा 2' रिलीज हुई है। इस सूची में इन दोनों निर्देशकों को क्रमशः सातवां और आठवां स्थान दिया गया है।
 

विज्ञापन
controversy over Ormax list of Which directors have the ability to draw the audience to theatres
कबीर खान - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में आपत्ति जताते हुए कहते हैं कि कबीर खान ने 'ट्यूबलाइट' के लिए और डेविड धवन ने 'जुड़वा 2' के लिए कौन से भारी संख्या में दर्शक जुटा लिए थे जो उन्हें इस लिस्ट में रखा गया है? और भी कई ऐसी चीजें हैं जिनको इंगित करके लोग आरोप लगा रहे हैं कि कंपनी की तरफ से किया गया यह सर्वे एकदम फर्जी है। इसमें सिर्फ कंपनी का नाम बड़ा करने की कोशिश की गई है।
 



पढ़ें: इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा, लिखा- 'याद तुम्हारी आती रही रात भर'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed