अभिनेता इरफान खान के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस बीच उनकी पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल, अयान सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करते रहते हैं। एक बार फिर इरफान खान की पत्नी सुतापा ने अभिनेता से जुड़ी यादों को साझा किया है।
इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा, लिखा- 'याद तुम्हारी आती रही रात भर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम पर रात की रानी के पेड़ की तस्वीर साझा की है। इरफान खान को रात की रानी के फूलों की खुशबू बहुत पसंद थी। इरफान के निधन के बाद सुतापा ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वो इस पेड़ को देखकर हर दिन उन्हें याद करेंगी।
सुतापा ने साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा- 'रहें ना रहें, हम महका करेंगे। हमारी बालकनी। याद तुम्हारी आती रही रात भर, ये खुशबू महकती रही रात भर।'
A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa) on
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सुतापा ने इरफान खान की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो नीचे बाइक के पास बैठे दिखे थे। इसके अलावा सुतापा ने उत्तरी बंगाल में स्थित तीस्ता नदी की एक तस्वीर के साथ लिखा कि काश वो इरफान के साथ एक बार और यहां जा पातीं।
A post shared by Sutapa Sikdar (@sikdarsutapa) on
गौरतलब है कि इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान का जाना बॉलीवुड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वो करीब दो साल तक कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटों को छोड़ गए हैं।