{"_id":"5f0c55a527bd5e355323ec72","slug":"amitabh-bachchan-and-abhishek-bachchan-health-update-actors-stable","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का हेल्थ अपडेट, इलाज के साथ दी जा रही थेरेपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का हेल्थ अपडेट, इलाज के साथ दी जा रही थेरेपी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर है। दोनों अभी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों को नानावती अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में रखा गया है। इससे पहले 11 जुलाई को दोनों अभिनेताओं ने ट्विटर पर कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की थी।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में जानकारी रखने वाले अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि 'दोनों आइसोलेशन वॉर्ड में हैं और उनकी हालत स्थिर है। मौजूदा समय में इन्हें गहन इलाज की जरूरत नहीं है। उनका इलाज किया जा रहा है और वे ठीक हैं। उन्हें इसके साथ ही थेरेपी भी दी जा रही है। उनके शरीर के अंग सही तरह से काम कर रहे हैं।'
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सहायक नगर निगम आयुक्त (के वेस्ट वार्ड) विश्वास मोटे ने बताया कि अमिताभ बच्चन के घर काम कर रहे 26 कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया। उनके रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं। बीएमसी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सभी 30 कर्मचारियों को क्वारंटीन में रखा गया है लेकिन उनमें से सिर्फ 26 ही संक्रमण के हाई रिस्क में हैं । बाकी सभी को संक्रमित होने का ज्यादा खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और अभिषेक के अलावा रविवार को ऐश्वर्या राय और आराध्या भी संक्रमित पाई गईं। अभिषेक ने ऐश्वर्या और आराध्या के भी संक्रमित होने की पुष्टि की और बताया कि वे दोनों होम क्वारंटीन में रहेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके पिता तब तक अस्पताल में रहेंगे जब तक डॉक्टर उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दे देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
77 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाओं वाले संदेश उनके दिल को छू गए। अमिताभ ने लिखा, 'आपकी चिंताओं, प्रार्थनाओं और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी शुभेच्छाओं का मैं आभारी हूं। सभी को धन्यवाद।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।