फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमने सामने होंगे विद्या बालन और कुणाल खेमू, 'लूटकेस' और 'शकुंतला देवी' की होगी ओटीटी पर टक्कर

Mon, 13 Jul 2020 05:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 13 Jul 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Kunal Khemu Lootcase Release Date Announce Film Will Clash With Vidya Balan Shakuntala Devi
लूटकेस, शकुंतला देवी - फोटो : Social Media

बॉक्स ऑफिस पर लोगों को फिल्मों की भिड़ंत देखे करीब पांच महीने होने जा रहे हैं, अब अगला मुकाबला दो फिल्मों का आपके मोबाइल पर होने जा रहा है। विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी से मुकाबला करने आ रहे हैं कुणाल खेमू जिनकी फिल्म लूटकेस भी 31 जुलाई को ही रिलीज होने जा रही है।

Kunal Khemu Lootcase Release Date Announce Film Will Clash With Vidya Balan Shakuntala Devi
vidya balan - फोटो : amar ujala

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी मानव कंप्यूटर के नाम से मशहूर रहीं गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक है। इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। इसके बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।

Kunal Khemu Lootcase Release Date Announce Film Will Clash With Vidya Balan Shakuntala Devi
'दिल बेचारा' का ट्रेलर लॉन्च - फोटो : यूट्यूब

24 तारीख को अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। महीने के आखिरी शुक्रवार को दो ऐसी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kunal Khemu Lootcase Release Date Announce Film Will Clash With Vidya Balan Shakuntala Devi
लूटकेस - फोटो : Social Media

वेब सीरीज 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' का निर्देशन कर चुके राजेश कृष्णन की फिल्म 31 जुलाई को शकुंतला देवी का मुकाबला करेगी। कुणाल खेमू के साथ इस फिल्म में रसिका दुग्गल, रणवीर शौरी, गजराज राव और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Kunal Khemu Lootcase Release Date Announce Film Will Clash With Vidya Balan Shakuntala Devi
लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 - फोटो : Social Media

जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम, अजय देवगन व प्रियमणि की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म सड़क 2, विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज और अभिषेक बच्चन की  द बिग बुल भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।

पढ़ें: छोटे पर्दे पर 'बा' के नाम से मशहूर हुईं थीं सुधा शिवपुरी, इस तरह हासिल की थी शोहरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed