{"_id":"5cfc7251bdec220770318bd1","slug":"amitabh-bachchan-secretary-sheetal-jain-funeral-aishwarya-and-abhishek-bachchan-gave-last-respect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: अमिताभ- अभिषेक ने सेक्रेटरी शीतल जैन के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: अमिताभ- अभिषेक ने सेक्रेटरी शीतल जैन के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, इमोशनल हुईं ऐश्वर्या राय
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सेक्रेटरी रह चुके शीतल जैन का शनिवार को निधन हो गया । शीतल जैन ने 77 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शीतल जैन का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस क्रिमेटोरियम में किया गया। यहां अमिताभ बच्चन फैमिली के साथ शीतल को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
2 of 6
Sheetal Jain
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के साथ उनकी बहू ऐश्वर्या और बेटे अभिषेक बच्चन नजर आए । शीतल जैन को आखिरी विदाई देते वक्त बिग बी काफी इमोशनल दिखे। शीतल करीब 35 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे। अमिताभ बच्चन की सफलता के पीछे शीतल जैन का बहुत बड़ा हाथ है ।
3 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : social media
जब अमिताभ बच्चन ने अपना फिल्मी सफर शुरू किया था, उसी वक्त से शीतल जैन उनके साथ थे। शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस किया था। जबकि डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
aishwarya rai
- फोटो : social media
फिल्म छोटे मियां बड़े मियां में अमिताभ बच्चन के अलावा गोविंदा, परेश रावल, रवीना टंडन, सतीश कौशिक और असरानी भी थे। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। शीतल जैन की निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया। सोशल मीडिया पर कई दिग्गज सेलिब्रिटीज ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
5 of 6
abhishek bachchan
- फोटो : social media
फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'शीतल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। वह बहुत ही दयालु और कोमल स्वभाव वाले व्यक्ति थे। फिल्म इंडस्ट्री उन्हें बहुत याद करेगी। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवदेनाएं हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।