फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को परिवार के संस्कार सिखाते दिखे अमिताभ, पहली बार सामने आई 'मां-बाप' की तस्वीर

Tue, 04 Jun 2019 01:49 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 04 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share a picture his parents and shweta bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन का परिवार बॉलीवुड में आइडल परिवार माना जाता है। मौका कोई भी हो परिवार का हर सदस्य अपने संस्कार को नहीं भूलता। अमिताभ ने अपने बच्चों को बखूबी ये शिक्षा दी है। अब अमिताभ की एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसमें वो घर की लाडली श्वेता को बड़ों के सामने नमस्ते कहना सिखा रहे हैं।

amitabh bachchan share a picture his parents and shweta bachchan
amitabh bachchan

दरअसल, अमिताभ की एक फैन ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की। जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ उनके माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन, श्वेता को नमस्ते कहना सिखा रहे हैं। वहीं पीछे बैठीं जया बच्चन ये देखकर मुस्कुरा रही हैं।

amitabh bachchan share a picture his parents and shweta bachchan
amitabh bachchan

फैन ने तस्वीर करते हुए लिखा कि छोटे अभिषेक बच्चन और बाबू जी, मां जी। सालों पुरानी ये तस्वीर देख अमिताभ रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि ये अभिषेक नहीं बल्कि श्वेता बच्चन हैं। अभिताभ की ये तस्वीर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बचपन से उन्होंने श्वेता और अभिषेक को बखूबी सारे संस्कार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share a picture his parents and shweta bachchan
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

अमिताभ सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। 3 जून को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की वेडिंग एनिवर्सरी थी। अपनी शादी की सालगिरह पर अमिताभ बच्चन ने जया से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा कि शादी से पहले वह जया के साथ घूमने जाना चाहते थे लेकिन पिता ने एक शर्त रख दी थी।

विज्ञापन
amitabh bachchan share a picture his parents and shweta bachchan
amitabh bachchan, jaya bachchan - फोटो : social media

अमिताभ ने आगे लिखा- 'मैं और जया वेकेशन के लिए लंदन जाना चाहते थे लेकिन पिता जी ने हमारे सामने शर्त रखी। बाबू जी (हरिवंश राय बच्चन) ने कहा कि वह तभी घूमने जा सकते हैं जब हम दोनों शादी कर लें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed