सब्सक्राइब करें

सोना मोहापात्रा के बाद पाक कैप्टन का सपोर्ट कर ट्रोल हुईं गौहर, लोग बोले- तुम पाकिस्तान जाओ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 04 Jun 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan trolled to support Pakistan Cricket Captain Sarfraz Ahmed
Gauhar Khan, Sarfraz Ahmed - फोटो : social media

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद बीते दिनों अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तान इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस पहुंचे थे। यहां उन्होंने महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस हैरी से मुलाकात की। इस दौरान पूरी टीम के साथ तस्वीर सामने आई थी, लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद सरफराज अहमद का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया गया था। लेकिन अब उनके समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान आ गई हैं।

Trending Videos
Gauhar Khan trolled to support Pakistan Cricket Captain Sarfraz Ahmed
Tarek Fatah, Sarfaraz Ahmed - फोटो : social media

दरअसल बकिंघम पैलेस पहुंचे सरफराज अहमद ने इस दौरान पाकिस्तान की ट्रेडिशनल ड्रेस सलवार कुर्ता पहना था। सरफराज की ड्रेस देख ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले तारिक फतेह ने मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया 'क्रिकेट के कैप्टन जो देश के लिए वर्ल्ड कप में खेलेंगे, महारानी के साथ फोटोशूट कराया था। अनुमान लगाइए कि यहां पैजामे में कौन पहुंचा? ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी कैप्टन हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें देखिए। आखिर कोई देश इसे कैसे पैदा कर सकता है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan trolled to support Pakistan Cricket Captain Sarfraz Ahmed
gauhar khan - फोटो : social media

गौहर खान ने सरफराज अहमद का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'वह अपनी संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे हैं और उसमें काफी हैंडसम दिख रहे हैं। हर किसी को गर्व के साथ कपड़े पहनने का अधिकार है लेकिन मुझे लगता है कि आपको ये सब नहीं पता, क्योंकि आप खुद आईडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे हैं।' 

Gauhar Khan trolled to support Pakistan Cricket Captain Sarfraz Ahmed
Gauhar Khan - फोटो : social media

सरफराज अहमद का सपोर्ट कर गौहर खान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा- कभी इंडियन क्रिकेटर्स की भी तरफदारी कर लो, आईडेंटिटी क्राइसिस उनका नहीं तुम्हारा है। अपने फैमिली के साथ पाकिस्तान चली जाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप तब कहां थे जब भारतीय क्रिकेटर्स ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्मी कैप लगाकर मैच खेला था और पाकिस्तान ने इसकी निंदा की थी।
 



 

विज्ञापन
Gauhar Khan trolled to support Pakistan Cricket Captain Sarfraz Ahmed
sona mahapatra, sarfraz ahmed - फोटो : social media

बता दें कि सिंगर सोना महापात्रा भी सरफराज अहमद का समर्थन कर चुकी हैं। सोना महापात्रा ने सरफराज अहमद का सपोर्ट करते हुए लिखा 'आखिर पैजामा, चूड़ीदार या धोती में गलत क्या है? जड़ों से जुड़ा हुआ। इसकी कोई जरूरत नहीं है मिस्टर फतेह।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed