{"_id":"5fbbc417280b7235f57184aa","slug":"amitabh-bachchan-share-a-selfie-and-post-a-corona-awareness-message","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मास्क लगाए अमिताभ बच्चन ने साझा की सेल्फी, प्रशंसकों को दिया प्रेरित करने वाला मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मास्क लगाए अमिताभ बच्चन ने साझा की सेल्फी, प्रशंसकों को दिया प्रेरित करने वाला मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 23 Nov 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले अभिनेताओं में से हैं। अमिताभ ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब भी देते हैं। सोमवार को बिग बी ने अपनी एक तस्वीर साझा की और प्रेरित करने वाला मैसेज लिखा।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
तस्वीर में अमिताभ बच्चन मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘काम से छुट्टी, रोजाना की तरह एक लंबा दिन, सुरक्षित रहें, आप अकेले नहीं हैं। इस सब में हम एक साथ हैं और एक साथ लड़ने के लिए... लव यू ऑल।‘
78 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन में गजब की ऊर्जा है। घंटों शूटिंग करने के बाद भी वह अपने फैंस से बात करने का समय निकाल ही लेते हैं। शायद ही उनकी उम्र का कोई अभिनेता सोशल मीडिया पर इतना सक्रिय रहता होगा। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर खुद से जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। इसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि यह उनके करियर की शुरुआती दिनों की है। इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने ध्यान खींचा है वह है अमिताभ के कपड़े। इस तस्वीर में अमिताभ शर्ट और पैंट पहने हुए पोज दे रहे हैं। उनकी शर्ट की आस्तीनें इतनी बड़ी हैं कि हवा में लहरा रही हैं। इसे साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, 'जब लहराने वाले ट्राउजर्स पहनना ही काफी नहीं था...बल्कि आस्तीनें भी लहराने वाली पहनी जाती थीं।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
बता दें कि अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। आए दिन वह सेट से अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ को बीते दिनों कोरोना हो गया था लेकिन उन्होंने इस जंग को जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X