फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं की इस सोच के आगे झुका अमिताभ बच्चन का सिर, नव्या और आराध्या की फोटो शेयर कर कही जोरदार बात

Thu, 08 Mar 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share a video on international womens day
अमिताभ बच्चन

महिला दिवस के मौके पर अमिताभ बच्चन हर साल कोई ना कोई संदेश देते हैं। इस बार भी बिग बी ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या बच्चन की एक तस्वीर शेयर की है। 

amitabh bachchan share a video on international womens day
नव्या नवेली

इस तस्वीर के साथ अमिताभ ने एक यू-ट्यूब लिंक भी शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन उन महिलाओं को नमन कर रहे हैं जिन्होंने शौचालय की मांग उठाई। स्वच्छ भारत अभियान पर बात करते हुए बिग बी ने काफी कुछ कहा। 
 



 

amitabh bachchan share a video on international womens day
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन कहते हैं, “आप सभी बहनों को मेरा नमस्कार, बहनें कहूं या स्वच्छाग्रही कहूं। या फिर स्वच्छता संग्राम की रानी लक्ष्मीबाई कहूं। आपसे बेहतर बूढ़ी मां की तकलीफ को कौन समझेगा? क्या तकलीफ होती है जब 20 मिनट की इस प्रक्रिया में कई बार उठना पड़ता है, जब मोटरसाइकिल की लाइट चमकती है। और गर्दन झुकानी पड़ती है, जैसे कोई अपराध किया हो।”

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share a video on international womens day
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अपने इस वीडियो के माध्यम से महिलाओं को बदलाव के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अमिताभ कहते हैं, “हमें विश्वास है कि आप सुधारेंगे-घर से गांव, गांव से जिले और जिले से प्रदेश और प्रदेश से देश। आपकी इस क्रांति को मेरी हार्दिक शुभेच्छा और शत-शत नमन।”

विज्ञापन
amitabh bachchan share a video on international womens day
अमिताभ बच्चन

बता दें कि बिग बी इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' और '102 नॉट आउट' की शूटिंग कर रहे हैं। '102 नॉट आउट' में ऋषि कपूर अमिताभ के बेटे का रोल निभाएंगे। वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में आमिर खान के साथ नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed