{"_id":"600692848ebc3e31cb149ebc","slug":"amitabh-bachchan-share-mr-natwarlal-song-rehearsal-throwback-hrithik-roshan-observing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आया आज के जमाने का सुपरस्टार, आपने पहचाना क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आया आज के जमाने का सुपरस्टार, आपने पहचाना क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की तस्वीर
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
Link Copied
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों के साथ पुरानी यादें साझा करते रहते हैं। मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म मिस्टर नटवरलाल की तस्वीर साझा की जिसमें वह म्यूजिक रिहर्सल कर रहे हैं। तस्वीर में आज के जमाने का एक सुपरस्टार भी नजर आया।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/amitabhbachchan
नजर आ रहे बच्चे को शायद ही कोई पहचान पाए जब तक कि उसके बारे में कोई हिंट ना दी जाए। अमिताभ बच्चन बैठे हुए हैं और फिल्म का मशहूर गाना मेरे पास आओ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस गाने को उन्होंने खुद अपनी आवाज में गाया है। तस्वीर में बेंच पर ऋतिक रोशन बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन के साथ संगीतकार राजेश रोशन भी हैं जिन्होंने इस गाने का संगीत दिया है। तस्वीर साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ‘पहला गाना जिसे मैंने गाया.. मेरे पास आओ.. मिस्टर नटवरलाल से... संगीतकार राजेश रोशन के साथ संगीत का रिहर्सल और यह सब देख रहे पल्टी मार के बेंच पर बैठे छोटे ऋतिक रोशन।‘
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
केबीसी में व्यस्त हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में व्यस्त हैं हालांकि जल्द ही यह सीजन खत्म होने वाला है। बीते दिनों शो का ग्रैंड फिनाले शूट हुआ। जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ‘मैं थक गया हूं, मुझे माफ करें। केबीसी के अंतिम दिन की शूटिंग का बेहद लंबा दिन। कल फिर मुलाकात होती है लेकिन यह याद रखिए, काम काम होता है और इसे पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।‘
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन की बात करें तो पिछले साल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। आखिरी बार वह 2019 में रिलीज हुई वॉर में नजर आए थे जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी रही। ऋतिक ने हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर आने वाली फिल्म फाइटर का एलान किया। इसमें उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।