फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने शेयर की बेटी श्वेता की तस्वीर, लिखा- 'एक दिन ऐसी थी अब ऐसी हो गई'

Thu, 27 Jun 2019 10:27 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with his daughter shweta bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत खुशहाल है । परिवार के साथ अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं । अमिताभ अपनी बेटी श्वेता नंदा के बहुत करीब हैं । हाल ही में उन्होंने बेटी श्वेता को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है । इस फोटो को पोस्ट करते हुए बिग बी इमोशनल नजर आए । 
amitabh bachchan share photo with his daughter shweta bachchan
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर श्वेता के साथ दो तस्वीरें शेयर की । पहली तस्वीर बहुत पुरानी है जिसमें वो श्वेता को कपड़े पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अमिताभ और श्वेता की बॉन्डिंग नजर आ रही है । इन तस्वीरों को शेयर कर अमिताभ ने यह बताने की कोशिश की है कि किस तरह समय बीत जाता है। अमिताभ ने फोटो शेयर कर लिखा, 'एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब… ऐसी हो गई!' 
amitabh bachchan share photo with his daughter shweta bachchan
amitabh bachchan, shweta bachchan - फोटो : social media
अमिताभ अक्सर ही बेटी श्वेता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं । बिग बी अक्सर बेटी श्वेता के साथ उनके रैंप शो में जाते हैं । श्वेता के रैंप पर उतरने के दौरान वो बेटी का वीडियो बनाते हैं । जिस समय श्वेता रैंप पर होती हैं, अमिताभ के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है । एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा था कि श्वेता पापा की चहेती हैं ।

View this post on Instagram

एक दिन ऐसी थी, और पता ही नहीं चला कब … ऐसी हो गयी !

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with his daughter shweta bachchan
shweta bachchan
अभिषेक कहते हैं, उनके (अमिताभ) साथ कोई भी हो, साधू आ जाएं या खुद भगवान आ जाएं लेकिन अगर श्वेता दी यहां है तो वही उनके लिए सबसे जरूरी हैं। उनके अलावा और कोई मायने नहीं रखता। बता दें कि बिग बी की पिछली फिल्म 'बदला' थी । इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'चेहरा' और 'गुलाबो सिताबो' को लेकर चर्चा में हैं ।
विज्ञापन
amitabh bachchan share photo with his daughter shweta bachchan
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda - फोटो : social media
बिग बी ने फिल्म 'चेहरा' की शूटिंग हाल ही में खत्म की है। फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे। पहली बार इस फिल्म में दोनों साथ काम करेंगे। ये एक थ्रिलर फिल्म है। वहीं 'गुलाबो सिताबो' में बिग बी के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे। साथ ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अमिताभ का अहम किरदार है । इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल प्ले कर रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' साल 2020 में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed