फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषि कपूर को भूल नहीं पा रहे अमिताभ बच्चन, बोले- 'इस मामले में कोई नहीं दे सकता टक्कर'

Sun, 14 Jun 2020 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan share rishi kapoor photo said no one beat like his lip sync
अमिताभ बच्चन ने साझा की ऋषि कपूर की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने बीती 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं था। ऋषि कपूर के परिवार सहित उनके करीबी भी इस गम को भूल नहीं पा रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में अभिनय कर चुके अमिताभ बच्चन के साथ भी ऐसा ही है। ऐसे में अमिताभ ने ऋषि को याद करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है। 

amitabh bachchan share rishi kapoor photo said no one beat like his lip sync
ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जब ऋषि कपूर का निधन हुआ था तो अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर बताया था कि उनके लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता ने एक बार फिर से ऋषि कपूर को याद किया है और एक तस्वीर साझा की है। 

amitabh bachchan share rishi kapoor photo said no one beat like his lip sync
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ अभिषेक बच्चन और करण जौहर हैं। तीनों एक कार्यक्रम के दौरान परफॉर्म कर रहे हैं। सबसे आगे ऋषि कपूर हैं जो स्टेज पर बैठकर पूरी धुन में गाना गा रहे हैं वहीं उनके पीछे खड़े होकर अभिषेक और करण चीयर कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

No one but no one could lip sync a song as perfectly as Rishi Kapoor .. just look at the passion in his expression .. !! Even at this age and at an event the genuineness .. simply unbeatable 👏👏👏👏👏

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan share rishi kapoor photo said no one beat like his lip sync
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'कोई भी इतने अच्छे तरह से किसी गीत के बोल के अनुसार अपने होंठ नहीं हिला सकता जैसे ऋषि कपूर किया करते थे...उनके हाव-भाव में जुनून को देखिए। इस उम्र में भी ऐसा जुनून अद्भुत है।' याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने कभी-कभी, अमर अकबर एंथनी, नसीब, कुली, अजूबा और 102 नॉट आउट समेत कई फिल्मों में एक साथ काम किया।

विज्ञापन
amitabh bachchan share rishi kapoor photo said no one beat like his lip sync
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करीब दो साल तक ऋषि कपूर कैंसर से लड़ते रहे। न्यूयॉर्क में इलाज कराने के बाद उनकी सेहत में सुधार था। वो वापस मुंबई लौट आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अगले ही दिन उनका निधन हो गया। ऋषि का दो साल तक ल्यूकेमिया बीमारी से जूझने के बाद 67 वर्ष की उम्र में 30 अप्रैल को निधन हो गया था।

राणा दग्गुबाती ने 'हाथी मेरे साथी' की रिलीज से उठाया पर्दा, बोले- 'लॉकडाउन के कारण यह फिल्म…'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed