सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पिता के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में बच्चन जी का स्थान सुरक्षित'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Nov 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared emotional post for father Dr Harivansh Rai Bachchan in his birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अमिताभ बच्चन इसके जरिए अपनी जिंदगी से जुड़ी खास यादों को याद करते रहते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने अपनी पिता और भारत के मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन को याद किया है। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan shared emotional post for father Dr Harivansh Rai Bachchan in his birthday
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

डॉ. हरिवंश राय बच्चन का जन्मदिन 27 नवंबर को होता है। शुक्रवार को उनका 113वां जन्मदिन है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद किया है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर डॉ. हरिवंश राय बच्चन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने भारतीय साहित्य में अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के योगदान को भी याद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared emotional post for father Dr Harivansh Rai Bachchan in his birthday
पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं महान काव्य लिखना चाहता हूँ, महाकाव्य नहीं !" पर उन्होंने महान काव्य ही नहीं लिखा आत्मकथा के रूप में "महाकाव्य" भी रचा है। गद्यात्मक महाकाव्य.... महाकाव्य में पर -चरित होता है, इसमें स्वचरित है। भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में बच्चन जी का स्थान सुरक्षित।'
 

Amitabh Bachchan shared emotional post for father Dr Harivansh Rai Bachchan in his birthday
तेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और अमिताभ के साथ - फोटो : file photo

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट और डॉ. हरिवंश राय बच्चन की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि डॉ. हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर साल 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared emotional post for father Dr Harivansh Rai Bachchan in his birthday
हरिवंश राय बच्चन - फोटो : file photo

हरिवंश राय बच्चन हिंदी साहित्य के मशहूर कवियों में से एक हैं। उनकी लिखी रचना काव्यखंड मधुशाला आज भी साहित्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। खुद अमिताभ बच्चन भी कई समारोह में मधुशाला गा चुके हैं। इतना ही नहीं बिग बी पिता हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी कविताओं की पंक्तियों को भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।  

पढ़ें: आंध्र प्रदेश की सरकार ने एस पी बालासुब्रमण्यम को दिया खास सम्मान, लिया ये फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed