सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आंध्र प्रदेश की सरकार ने एस पी बालासुब्रमण्यम को दिया खास सम्मान, लिया ये फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Nov 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh government has announced that a music school  at Nellore will be named legendary singer SP Balasubramanian
एस पी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @ganeshbandla

हिंदी और साउथ सिनेमा के मशहूर गायक एस पी बालासुब्रमण्यम ने बीते 25 सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन से बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ड्री में शोक का माहौल था। अब एस पी बालासुब्रमण्यम को आंध्र प्रदेश की सरकार ने खास और अलग अंदाज में सम्मान देने का फैसला किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Trending Videos
Andhra Pradesh government has announced that a music school  at Nellore will be named legendary singer SP Balasubramanian
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @iamharishkalyan

एस पी बालासुब्रमण्यम ने अपने पूरे करियर में कई शानदार गाने गाए थे। सिनेमा में उनके अहम योगदान को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने उनके नाम पर एक स्कूल का नाम रखने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी आंध्र प्रदेश सरकार के उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकपाटी गौतम रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra Pradesh government has announced that a music school  at Nellore will be named legendary singer SP Balasubramanian
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Facebook

मेकपाटी गौतम रेड्डी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि नेल्लोर में गवर्मेंट स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस का नाम बदलकर दिग्गज गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के नाम पर रखा गया है। मेकपाटी गौतम रेड्डी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमारी सरकार ने तय किया है कि नेल्लोर में गवर्मेंट स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस का नाम बदलकर डॉ. एस पी बालासुब्रमण्यम गवर्मेंट स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड डांस रखने का फैला किया है।' 
 

Andhra Pradesh government has announced that a music school  at Nellore will be named legendary singer SP Balasubramanian
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @RIAZtheboss

मेकपाटी गौतम रेड्डी का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और एस पी बालासुब्रमण्यम के फैंस उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि 74 साल के एस पी बालासुब्रमण्यम के निधन ने हर किसी को चौंका दिया है। उन्हें फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां और उनके प्रशंसकों ने शोक व्यक्त किया था।

विज्ञापन
Andhra Pradesh government has announced that a music school  at Nellore will be named legendary singer SP Balasubramanian
एसपी बालासुब्रमण्यम के अंतिम संस्कार में पहुंचीं हस्तियां - फोटो : ANI

एस पी बालासुब्रमण्यम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी। उन्हें तमिलनाडु पुलिस की 24 बंदूकों की सलामी के बीच तमराइपक्कम स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम संस्कार किया गया। एस पी बालासुब्रमण्यम के बेटे एसपी चरण ने पुजारियों के मंत्रोच्चारण के बीच पिता का अंतिम संस्कार किया, जिसके बाद 24 पुलिस कर्मियों ने उन्हें बंदूक की सलामी दी और बाद में उनके पार्थिव शरीर को दफना दिया गया।

पढ़ें: 'मिर्जापुर 2' के रॉबिन प्रियांशु पैन्यूली की शादी की ये हैं पहली तस्वीरें, सात फेरे लेकर मिली वंदना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed