लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सितारे अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। कोई फिटनेस के टिप्स दे रहा है तो कोई अपने फैंस के साथ बेहतरीन पलों को याद कर रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इस मुश्किल वक्त में घर बैठे लोगों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। बिग बी ने अपने पहले मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है।
पहले मैगजीन फोटोशूट में शर्माते हुए दिखे अमिताभ बच्चन, 51 साल बाद शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद मेरा पहला मैगजीन फोटोशूट। 1969 में हुआ था। ये 'स्टार एंड स्टाइल' के लिए था जो उस वक्त फिल्मफेयर के अलावा एक और पत्रिका थी।'
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इस फोटोशूट में अमिताभ बच्चन थोड़े शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं और चेहरे पर मुस्कुराहट है। सिनेमाजगत में अमिताभ बच्चन को 51 साल हो गए हैं। उनकी ये तस्वीर उसी वक्त की है जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी वजह से ये तस्वीर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है।
इससे पहले महानायक का एक और पोस्ट चर्चा में रहा था। उस पोस्ट में इन्होंने कोरोना को लेकर लिखा था- 'एक बात तो तय है, इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई। आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों, हर तरफ से बस एक ही आवाज गूंज रही है, सब के लिए , सब से .... आप ठीक हों , सुरक्षित हों !!'
T 3500 - एक बात तो तय है ; इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई । आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों ; हर तरफ़ से बस एक ही आवाज़ गूँज रही है , सब के लिए , सब से .... आप ठीक हो , सुरक्षित हो !! pic.twitter.com/sIDelCFnzq
आपको बता दें, कोरोना के खिलाफ जंग में आम हो या खास हर कोई एक जुट हो गया है। बिग बी के अलावा कई सितारे पोस्ट करके लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश भी करते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया है।
संजय खान की बेटी फराह के स्टाफ मेंबर को निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन में है पूरा परिवार