{"_id":"5e96a27f8ebc3e6fbc283482","slug":"salman-khan-is-all-set-to-launch-his-youtube-channel-called-being-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान, फैंस से होंगे सीधे मुखातिब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान, फैंस से होंगे सीधे मुखातिब
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा जगत के 'सुल्तान' के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता सलमान खान अब अपना यूट्यूब चैनल खोलने जा रहे हैं। इस चैनल का नाम 'बीइंग सलमान खान' होगा। जानकारी के अनुसार अपने इस यूट्यूब चैनल के जरिए सलमान खान अपने अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प क्षणों को अपने फैंस से साझा करेंगे।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान से जुड़े प्रत्येक पोस्ट को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। लोगों में यह जानने की काफी उत्सुकता होती है कि 'दबंग खान' की जिंदगी में क्या चल रहा है। इसी को देखते हुए 'दबंग खान' अपने चाहने वालों से और करीब से जुड़ना चाहते हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं। वहां से वह लगातार तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे हैं। पिछली कुछ पोस्ट में वह घुड़सवारी और मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान खान के इन सभी पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान ने अपने आखिरी पोस्ट में ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए अपनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक सीन साझा किया था। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'अगर 'मैंने प्यार किया' आज के समय में रिलीज होती तो...।' इसके जरिए उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सजग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : amar ujala
सलमान खान लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वह 25000 दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक मदद कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के जरिए उन्हें इन श्रमिकों के अकाउंट नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं जिसके बाद उन्होंने प्रत्येक के खाते में 6000 रुपये भी भेजे हैं। इसके अलावा वह जरुरतमंदों को खाना भी पहुंचा रहे हैं ताकि ऐसे लोग भूखे न रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।