फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय खान की बेटी फराह के स्टाफ मेंबर को निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन में है पूरा परिवार

Wed, 15 Apr 2020 10:19 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Khan daughter Farah Khan Ali staff member Covid 19 test positive
Sanjay Khan and Farah Khan Ali - फोटो : twitter

कनिका कपूर और करीम मोरानी के बाद अब मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली (Farah Khan Ali) के घर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फराह का एक स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित है जिसके बाद सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया गया है। इस वक्त घर के सभी सदस्य क्वारंटीन में है जिसकी जानकारी खुद संजय खान (Sanjay Khan) की बेटी ने दी। 

Sanjay Khan daughter Farah Khan Ali staff member Covid 19 test positive
Farha Khan Ali - फोटो : twitter

फराह ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया- 'कोरोना की खबर वायरस से भी तेजी से फैलती है। मेरे घर के स्टाफ में से एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। घर के बाकी सभी लोगों ने टेस्ट करवाया है। हम लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सुरक्षित रहिए, मजबूत रहिए। ये वक्त भी गुजर जाएगा।'
 

Sanjay Khan daughter Farah Khan Ali staff member Covid 19 test positive
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे अलावा फराह ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए लिखा, 'मुझे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और उसके डॉक्टरों का धन्यवाद करती हूं कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दी। वह जिस तरह से माहौल को संभाल रहे हैं, मैं उसके लिए भी बहुत शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मेरे पूरे स्टाफ को समय से और सजगता से संभाला। उन्होंने मानवता दिखाई और दयालुता से काम लिया। इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।'


विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Khan daughter Farah Khan Ali staff member Covid 19 test positive
pooja bedi - फोटो : Social Media

फराह खान ऋतिक रोशन की रिश्तेदार हैं। फराह सुजैन की सगी बहन हैं इस नाते वह ऋतिक के परिवार से भी जुड़ी हुई हैं। फराह पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं। फराह के इस ट्वीट के बाद कई सितारे लगातार कमेंट करके उनके जल्दी होने की कामना कर रहे हैं। सोफी चौधरी ने लिखा- 'उम्मीद है कि आप सभी ठीक होंगे।' सोफी के अलावा पूजा बेदी ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया और जल्दी ठीक होने की दुआ की। पूजा बेदी ने लिखा- 'हर कोई बहुत ही अच्छे तरीके से निकल जाएगा। सकारात्मक और मजबूत रहिए। बहुत सारा प्यार, ये वक्त भी गुजर जाएगा।' 

विज्ञापन
Sanjay Khan daughter Farah Khan Ali staff member Covid 19 test positive
मास्क पहने स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : PTI

आपको बता दें, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र का मुंबई है। देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,439 हो गई है। जिसमें 9756 सक्रिय हैं, 1306 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 377 लोगों की मौत हो गई है। 

एकता कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर दिया मजेदार कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed