फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोकी पूछेगा' का दूसरा एपिसोड आया सामने, कार्तिक ने डॉक्टर से पूछा शराब को लेकर सवाल, मिला ये जवाब

Wed, 15 Apr 2020 09:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 15 Apr 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Drops Second Episode of Koki Puchega With Corona Fighter Ask Questions Related To Coronavirus Myth
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

पूरा देश लॉकडाउन होने के चलते सभी सेलिब्रिटीज भी इस समय अपने घर पर ही बैठे हैं। ऐसे में कई सेलेब्स घर का काम करने में व्यस्त हैं तो कई सेलेब्स नई-नई डिश ट्राय कर रहे हैं। तो वहीं कई सेलेब्स वर्कआउट कर अपनी फिटनेस का ख्याल रख रहे हैं। लेकिन इसी बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लोगों के बीच कोरोना के प्रति जागरुकता फैलाने का बीड़ा उठा लिया है। जिसके लिए कार्तिक पहले से ही वीडियो बनाकर साझा करते ही रहते थे। अब कार्तिक ने इसके लिए कुछ नया शुरू किया है।

Kartik Aaryan Drops Second Episode of Koki Puchega With Corona Fighter Ask Questions Related To Coronavirus Myth
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कार्तिक ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक करने के लिए और उसके बारे में जानकारी देने के लिए एक चैट शो बनाया है। इस चैट शो के जरिए कार्तिक कोरोना वायरस सर्वाइवर्स और फाइटर्स दोनों से बात कर कोरोना के लक्षण, इससे बचाव आदि के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। इस चैट शो का एक एपिसोड तो आ चुका है वहीं अब इसका दूसरा एपिसोड भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें कार्तिक ने कोरोना वायरस से जुड़े मिथ के बारे में बात की है।

Kartik Aaryan Drops Second Episode of Koki Puchega With Corona Fighter Ask Questions Related To Coronavirus Myth
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

इस चौट शो के दूसरे एपिसोड में कार्तिक के साथ डॉक्टर मीमांसा बुच कार्तिक के साथ नजर आईं। जो गुजरात के अहमदाबाद से थीं और खुद कोरोना वायरस सर्वाइवर भी हैं। शो के दूसरे एपिसोड में कार्तिक ने डॉक्टर मीमांसा से कोरोना वायरस को लेकर फैल रहे भ्रम और उनकी सच्चाई के बारे में बात की। इसकी एक छोटी सी वीडियो क्लिप कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ साझा की है। जिसमें वो डॉक्टर से मजेदार सवाल पूछ रहे हैं।

View this post on Instagram

Padhaku bachchon pe haste thhe na hum? 🤓 #KokiPoochega Episode 2 with DOCTOR Meemansa Buch 👩🏻⚕️- One of the First Doctors to turn a Patient from Covid-19 Positive to Negative !!🙏🏻 Link in Bio ▶️ #CoronaStopKaroNa

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Drops Second Episode of Koki Puchega With Corona Fighter Ask Questions Related To Coronavirus Myth
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक ने अपने मजाकिया अंदाज में ही डॉक्टर से बात की। कार्तिक ने डॉक्टर मीमांसा से पूछा, 'कोरोना वायरस गर्म क्षेत्रों में खत्म हो जाता है? इस सवाल पर डॉक्टर ने इसे मिथ यानी गलत बताया। कार्तिक ने अगला सवाल पूछा, 'क्या शराब से कोरोना वायरस पेट में खत्म हो जाता है?' इसे भी डॉक्टर मीमांसा ने मिथ बताया। कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कार्तिक के इस कदम की खूब सराहना भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Drops Second Episode of Koki Puchega With Corona Fighter Ask Questions Related To Coronavirus Myth
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस शो के दूसरे एपिसोड को रेंडर करने में कार्तिक को बहुत समय लग रहा था। जिसके बारे में तस्वीर साझा कर कार्तिक ने खुद बताया था। कार्तिक की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया था जिसका कार्तिक ने रिप्लाई भी किया। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं एक लाख रुपये दूंगा आप रिप्लाई कर दीजिए।' इस कमेंट पर यूजर को रिप्लाई करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'मैं दो लाख दूंगा, इसे जल्दी रेंडर करवा दो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed