कोरोना काल में तमाम फिल्मी सितारे रोज ही अपने फैंस को कभी अपना कभी, कभी अपनी गर्लफ्रेंड का, जिनकी शादी हो गई वे अपनी बीवी और अपने बच्चों को वीडियो और फोटो दिखा रहे हैं। जनता घर में कैद होकर वैसे ही परेशान है, ऊपर से इन सेलेब्रिटीज की इतनी मस्ती देख लोगों को लग रहा है कि सारे लोग खुश हैं, बस वही परेशान हैं। लेकिन, ऐसा नहीं कि कोई सेलेब्रिटी परेशान ही नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंगलवार को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया तो सबसे ज्यादा परेशान मशहूर अभिनेता आमिर खान नजर आए।
लॉकडाउन बढ़ने से परेशान आमिर खान और गौरी खान ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते इस समय देश के हालात नाजुक हैं। देशभर में संक्रमितों की संख्या 10,815 पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटे में 1463 नए मामले आए सामने हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसका एलान किया।
लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों पर हमला देख भड़क गए आयुष्मान खुराना, कह दी इतनी बड़ी बात
ग्लैमर और चकाचौंध से सजी फिल्म दुनिया न जाने कितने लोगों का सपना होता है। हर कोई बस स्टार वाली जिंदगी जीना चाहता है। वो चाहता है कि उसके उतरते ही भीड़ जुट जाए। उसकी एक झलक पाने के लोग तड़पे। लेकिन वो नहीं जानते कि फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल करने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इसी वजह से यहां कितने बड़े स्टार डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने इससे जुड़ा एक खुलासा किया है।
इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं जैकलीन फर्नांडिस, बताया उस वक्त कैसा था हाल
जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। भारत में ये वायरस अब तक 10 हजार से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है जबकि 353 लोगों की जान चली गई है। कोरोना के चलते अब लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन मानते हैं कि इस मुश्किल वक्त में इंसान एक दूसरे के करीब आया है।
कोरोना के दौरान अमिताभ को नजर आई ये अच्छाई, बोले- शायद पहले कभी नहीं ऐसा देखा
सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने भोजन के 95000 खाने के पैकेट बंटवाए हैं। कोरोना वायरस का कहर भारत में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 353 है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लॉकडाउन की मियाद को बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर तीन मई कर दी है।
शाहरुख के बाद अब गौरी आईं मदद के लिए आगे, 95 हजार भोजन के पैकेट बटवाकर कहा- 'अभी और भी ऐसे काम होने हैं'