फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में जमा हुए हजारों मजदूर को देख आया मल्लिका शेरावत का रिएक्शन, पूछा- क्या इन गरीब लोगों की गलती है?

Wed, 15 Apr 2020 03:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 15 Apr 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat reaction on Mumbai Large Group Of Migrant Labourers Gathered Bandra
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में मंगलवार को लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दीं। बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने-अपने घर जाने देने की मांग करने लगे। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया गया। साथ ही स्थानीय नेताओं द्वारा मजदूरों से जगह खाली करने को कहा गया। लोगों की ऐसी भीड़ देख प्रशासन के पसीने छूट गए। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने ट्वीट कर सवाल पूछा है।

Mallika Sherawat reaction on Mumbai Large Group Of Migrant Labourers Gathered Bandra
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media

मल्लिका ने लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या सच में इन गरीब लोगों की गलती है? मल्लिका ने ट्वीट किया, 'मुंबई के बांद्रा इलाके में इस समय ये हो रहा है। क्या सच में इसमें इन गरीब लोगों की गलती है ?' मल्लिका के इस ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

Mallika Sherawat reaction on Mumbai Large Group Of Migrant Labourers Gathered Bandra
सुचित्रा कृष्णमूर्ति

मल्लिका के अलावा सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'बांद्रा स्टेशन पर ये सब देख बहुत दुखी हूं। अगर पूरी दुनिया से लोगों को भारत लाने के लिए प्लेन का इस्तेमाल किया जा सकता है तो इन प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए क्यों बसों और ट्रेनों की व्यवस्था नहीं हो सकती।' सुचित्रा ने अपने इस ट्वीट पर पीएमओ और महाष्ट्र सीएमओ को टैग किया है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat reaction on Mumbai Large Group Of Migrant Labourers Gathered Bandra
बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
Mallika Sherawat reaction on Mumbai Large Group Of Migrant Labourers Gathered Bandra
विनय दुबे - फोटो : Social Media

दरअसल, विनय दुबे नाम का एक व्यक्ति 'चलो घर की ओर' कैंपेन चला रहा था। उसने अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में बांद्रा में होने की बात कही थी। लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों पर हमला देख भड़क गए आयुष्मान खुराना, कह दी इतनी बड़ी बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed