कोरोना वायरस के चलते इस समय देश के हालात नाजुक हैं। देशभर में संक्रमितों की संख्या 10,815 पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटे में 1463 नए मामले आए सामने हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसका एलान किया।
लॉकडाउन में पुलिस कर्मियों पर हमला देख भड़क गए आयुष्मान खुराना, कह दी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना जैसे मुश्किलों हालातों में खासकर स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस पर सबसे ज्यादा भार है। कई वीडियोज सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रहे हैं, जिसमें लोगों को पुलिसकर्मियों और डॉक्टर्स के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। ऐसी घटनाओं पर अब आयुष्मान खुराना ने गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आयुष्मान ने एक ट्वीट किया है, 'मुझे पढ़कर बहुत बुरा लगता है कि हमारी पुलिस और सिक्योरिटी के लोगों पर देश के कई हिस्सों उनपर ऐसे हमले हो रहे हैं। वो हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर, हमारे परिवार और हमारे दोस्तों को सुरक्षा दे रहे हैं। मैं ऐसे हमलों को कड़ी निंदा करता हूं। वह लोग अपनी जान से पहले हमारी जान की परवाह कर रहे हैं और हमें उनके इस लड़ाई को सम्मान देना चाहिए। सभी देशवाशियों को पुलिस बल का समर्थन करना चाहिए और सलामी देनी चाहिए। जय हिंद।'
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) April 14, 2020
अनुष्का ने भी जताया गुस्सा
अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'ऐसी खबरों को पढ़कर दुख हुआ जहां पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे और कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे डॉक्टर्स के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।ऐसे वक्त में सबसे जरूरी है कि हम एक दूसरे का साथ दें और एक दूसरे की मदद करें। वहीं जो लोग कोरोना के खिलाफ मैदान में हैं, उनका अपमान न करें बल्कि उनको सम्मान दें। यह एक साथ रहते हुए एक जुट रहने का वक्त है।'
अजय देवगन ने भी जताई नाराजगी
अजय ने लिखा था, "ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि 'पढ़े लिखे' लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।"
इस शनिवार शाहरुख खान सीधे नाचेंगे आपके घर में, साथ में होंगी ये दो मशहूर कलाकार