फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं जैकलीन फर्नांडिस, बताया उस वक्त कैसा था हाल

Wed, 15 Apr 2020 01:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 15 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez had into depression she face difficulties like this
Jacqueline Fernandez - फोटो : Social Media

ग्लैमर और चकाचौंध से सजी फिल्म दुनिया न जाने कितने लोगों का सपना होता है। हर कोई बस स्टार वाली जिंदगी जीना चाहता है। वो चाहता है कि उसके उतरते ही भीड़ जुट जाए। उसकी एक झलक पाने के लोग तड़पे। लेकिन वो नहीं जानते कि फिल्मी दुनिया में मुकाम हासिल करने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। इसी वजह से यहां कितने बड़े स्टार डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने इससे जुड़ा एक खुलासा किया है।

Jacqueline Fernandez had into depression she face difficulties like this
Jacqueline Fernandez - फोटो : social media

पिंकविला से बातचीत में जैकलीन ने अपने  डिप्रेशन में जाने को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि एक वक्त पर जब वो डिप्रेशन में चली गई थीं तो उन्हें थेरापिस्ट की मदद लेनी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कई तरह की अफवाह सुनने को मिल जाती हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी इन अफवाहों को काफी फैलाया जाता है। आपको ये पता होता है कि कोई आपके बारे में क्या सोचता है। कई बार इसके चलते परेशानी होती है।

Jacqueline Fernandez had into depression she face difficulties like this
Jacqueline Fernandez - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

जैकलीन ने बताया कि उन्होंने अपने मुश्किल वक्त में डिप्रेशन का किस तरह सामना किया। उन्होने कहा कि मैं अपनी परेशानी थेरेपिस्ट के साथ शेयर करती हूं। लंबे समय तक मैं अकेली भी रही हूं जब मेरे पास कोई नहीं था। परेशानियों का सामना करना मैंने सीख लिया था लेकिन अब जब लोग मेरे पास हैं, तो जिंदगी में शांति लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez had into depression she face difficulties like this
jacqueline fernandez

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना वायरस को लेकर चल रही अफवाहों को रोकने और इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खास पहल शुरू की है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। अभिनेत्री ने लाइव चैट के जरिए सूरत की पहली कोरोना पीड़ित रीता से बात की। इस दौरान रीता ने कोरोना वायरस के दौरान संक्रमित होने के अपने अनुभव को जैकलीन के साथ साझा किया। रीता ने बताया कि वह लंदन से मुंबई आई थीं। एयरपोर्ट पर हुए थर्मल टेस्ट में कुछ नहीं आया। दो दिन बाद जब उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हुए तो सरकार की ओर से जारी हैल्पलाइन नंबर पर उन्होंने कॉल किया और अस्पताल में भर्ती हो गईं।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez had into depression she face difficulties like this
Salman Khan, Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala mumbai

जैकलीन फर्नांडिस ने रीता से पूछा कि कोरोना के लक्षण पता चलने पर क्या करना चाहिए। इस पर रीता ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण पता चलने पर सबसे पहले खुद को आइसोलेट करना चाहिए। किसी से भी मिलना नहीं चाहिए। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अस्पताल जाना चाहिए। इसके बाद अस्पताल तय करेगा की वह लक्षण कैसे हैं। 

सारा की फिल्म लव आज कल फ्लॉप होने पर सैफ ने किया था ये मैसेज, बताया कैसा था रिएक्शन
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed