साल 2009 में रिलीज हुई सैफ अली खान की फिल्म लव आज कल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके चलते फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने सैफ के बेटी सारा अली खान और कार्तिक आर्यन को लेकर लव आज कल 2 बनाई। लेकिन ये फिल्म दर्शकों के गले से नहीं उतरी। सैफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म फ्लॉप होने पर उन्होंने अपनी बेटी से क्या बात की थी।
सारा की फिल्म लव आज कल फ्लॉप होने पर सैफ ने किया था ये मैसेज, बताया कैसा था रिएक्शन
केदारनाथ और सिंबा जैसी दो हिट फिल्म देने के बाद सारा की तीसरी फिल्म लव आज कल फ्लॉप रही। फिल्म की रिलीज से पहले ही सारा ने कॉफी विद करण कार्तिक पर क्रश होने की बात कही थी। कई बार मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें आईं। ऐसा माना जा रहा है कि लोग इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन नतीजे इसके उलट आए।
एक इंटरव्यू में सैफ से सारा की फिल्म फ्लॉप होने पर रिएक्शन मांगा गया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर उन्होंने अपनी बेटी को पहले ही आगाह किया था। सैफ ने बताया कि उन्होंने उन्होंने सारा को मैसेज कर पूछा था कि क्यो वो ठीक है?
सैफ के मुताबिक, सारा बहुत स्मार्ट हैं और उन्हें पता कि किस तरह से चीजों को हैंडिल किया जाता है। मैंने सारा से कहा था कि तुम्हें इन सबसे गुजरना होगा। अभिनेता ने बताया कि उन्हें भी काफी अजीब लगा होता अगर उन्होंने अपनी मां से अपने फ्लॅाप के बारे में बात की होती। शायद इस वजह से सारा ने भी उन्हें नहीं बताया।
बता दें कि सारा और सैफ के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। सारा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपने पिता को अच्छी तरह जानती हूं। वह बिल्कुल मेरी तरह हैं जो वह सोचते हैं उस वक्त वह बोल देते हैं। लेकिन मेरे पापा बहुत शानदार हैं। वह हमारे साथ नहीं रहते थे, लेकिन फिर भी वह हमेशा हमारे लिए मौजूद थे। तो मुझे लगता है कि वह एक स्पेशल हग डिजर्व करते हैं। वह बस एक कॉल करते ही हमारे पास होते थे।'
कोरोना के दौरान अमिताभ को नजर आई ये अच्छाई, बोले- शायद पहले कभी नहीं ऐसा देखा
