साल 2020 अपने आखिरी दौर से गुजर रहा है। इस साल को पूरी दुनिया के इतिहास में बुरे काल के तौर पर याद किया जाएगा। इस साल आम से लेकर खास तक, बहुत से लोगों ने कोरोना महामारी की वजह से अपनों को खो दिया है। ऐसे में आने वाले साल को बहुत से लोग उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं ताकि 2021 उनका अच्छा गुजरे।
अगले साल से अमिताभ बच्चन ने लगाई 'कृपा' करने की उम्मीद, 2021 का इस तरह से कर रहे हैं स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2021 को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी काफी उम्मीद लगाकर बैठे हैं। इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मीम साझा किया है। जिसके जरिए उन्होंने 2021 से अपनी कृपा बनाए रखने की उम्मीद जताई है।
बिग बी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लिखा है, 'साल 2021'। इसके साथ ही तस्वीर के ठीक नीचे नींबू और मिर्ची लटकते हुए नजर आ रहे हैं ताकि साल 2021 को किसी की नजर न लग जाए। इस मीम को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, 'कृपा कृपा कृपा।' साथ ही हाथ जोड़ने की इमोजी भी साझा की है।
T 3752 - कृपा कृपा कृपा !! 🙏 pic.twitter.com/3Zws6QcVrQ
अमिताभ बच्चन की ओर से साझा किया गया यह मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालें सितारों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने कॉलेज के दिनों की तस्वीर साझा की थी। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में वह काफी यंग लग रहे थे। मालूम पड़ रहा था कि यह उनके स्कूल के दिनों की या फिर कॉलेज के शुरुआती दिनों की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'युवा की मासूमियत.. अब परिपक्वता और जीवन की कठोरता से आगे निकल गई है। न जाने कहां गए वो दिन…'
पढ़ें: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म 'डर्टी हरी', मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप