{"_id":"5fd8c23599f2fc52d96ebe6c","slug":"dirty-hari-in-trouble-case-filed-against-makers-for-obscene-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म 'डर्टी हरी', मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म 'डर्टी हरी', मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डर्टी हरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर निर्माता-निर्देशक एमएस राजू की बहुचर्चित फिल्म डर्टी हरी रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। यह तेलुगु फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही डर्टी हरी विवादों में आ गई है। फिल्म के मेकर्स और इस फिल्म का प्रोमोशन करने वाली कंपनी पर पोस्टर के जरिए अश्लीलता फैसला का आरोप लग रहा है।
2 of 5
डर्टी हरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार डर्टी हरी के निर्माता, निर्देशक और प्रमोशन करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। मामले में फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि हरी डर्टी के अश्लील पोस्टर्स को हैदराबाद मेट्रो के खंभों पर लगाया गया है, जिससे युवा गुमराह हो रहे हैं।
3 of 5
डर्टी हरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं मामले में यह भी कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक डर्टी हरी के मेकर्स और प्रमोशन करने वाली कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रिलीज से पहले शुरू हुआ यह विवाद फिल्म के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डर्टी हरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि डर्टी हरी का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ तब से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में श्रवण रेड्डी, रुहानी शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म डर्टी हरी से एमएस राजू लंबे समय बाद निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
एमएस राजू
- फोटो : इंस्टाग्राम
एमएस राजू ने वर्षम, पूर्णिमा, मास्का और वाना सहित साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। एमएस राजू फिल्मों में अपने अलग निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। डर्टी हरी से पहले उनके निर्देशन की आखिरी फिल्म तुनीगा तुनीगा थी। लंबे समय बाद वह फिर से निर्देशन में अपना हाथ आजमा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।