कोरोना वायरस से बचाव के तरीके अपनाते हुए लगभग सभी फिल्मी कलाकार धीरे-धीरे अपने रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे करने की कोशिश में जुट गए हैं। और, अब तो इस काम में और तेजी आने वाली है क्योंकि अब तो सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कैमरे के सामने आकर शूटिंग चालू करने का ऐलान कर दिया। रजनीकांत ने अपनी अगली फिल्म 'अन्नाथे (Annaatthe)' की शूटिंग शुरू कर दी है।
रजनीकांत भी लौट आए कैमरे के सामने, नयनतारा और कीर्ति सुरेश के साथ शुरू की इस बहुचर्चित फिल्म की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो उस समय रजनीकांत अपनी फिल्म 'अन्नाथे' की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन, जब सभी फिल्मों की शूटिंग को रोक दिया गया तो रजनीकांत भी अपने घर में ही रहे। इधर कुछ दिनों से वह सक्रिय हुए हैं और घर के बाहर आते जाते दिखे हैं। इधर शूटिंग लोकेशनों पर भी हालात बेहतर हो रहे हैं। माहौल को अब थोड़ा ठीक समझते हुए रजनीकांत अपनी फिल्म की दो मुख्य अभिनेत्रियों नयनतारा और कीर्ति सुरेश के साथ शूटिंग के सेट पर पहुंच गए हैं और उन्होंने अपना बचा हुआ काम खत्म करने की शुरुआत कर दी है।
'अन्नाथे' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में नयनतारा का किरदार रजनीकांत की पत्नी का है और कीर्ति सुरेश बहन का किरदार निभाएंगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म का अब यह अंतिम शेड्यूल हो सकता है। रजनीकांत इस फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ लगातार लगभग 45 दिनों तक शूटिंग करेंगे। इसकी शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।
फिल्म 'अन्नाथे' की आधी से ज्यादा शूटिंग लॉकडाउन से पहले खत्म हो चुकी थी। लेकिन अब भी फिल्म के बहुत से महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माना अभी बाकी हैं। क्योंकि, यह दृश्य इंटरवल के बाद के रहेंगे इसलिए यह निर्णायक भी होंगे। रजनीकांत अपना घर छोड़कर सेट पर भले ही पहुंच गए हैं लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए निर्माताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने की व्यवस्थाओं का कड़ा इंतजाम किया है। वह कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते।
रजनीकांत को पूरी सावधानी के साथ फिल्म 'अन्नाथे' के लिए कुछ महत्वपूर्ण एक्शन दृश्यों को पूरा करना होगा। फिल्म के निर्देशक शिवा की कोशिश है कि इसकी बची हुई शूटिंग को जनवरी का महीना खत्म होने से पहले निपटा लिया जाए। ताकि, यह फिल्म अगले साल अप्रैल के महीने में रिलीज हो सके। यह ऐसा समय होगा जब नया तमिल साल भी शुरू होगा। वैसे भी रजनीकांत बहुत ही जल्द अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।
पढ़ें: 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'राधे श्याम' की जगह ओटीटी पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होंगी रिलीज