फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंकज त्रिपाठी के नाम पर बिकी सलमान खान की ये फिल्म, सतीश कौशिक के भी फाइनली आए ‘अच्छे दिन’

Tue, 15 Dec 2020 07:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Dec 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Salman Khan and Satish Kaushik film kaagaz
कागज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा की जब नाम आती है तो इन दिनों अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम कभी सुपरस्टार रहे सलमान खान पर भी भारी पड़ जाता है। सलमान खान की अपने जिगरी सतीश कौशिक के लिए बनाई एक फिल्म महीनों से रिलीज की राह देखती रही है। लेकिन, इन दिनों ओटीटी पर चल रहे ‘पंकज त्रिपाठी सीजन’ में सलमान खान की इस फिल्म के भी अच्छे दिन आ गए है। ‘कागज’ नाम की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

Pankaj Tripathi will seen in Salman Khan and Satish Kaushik film kaagaz
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कागज' की शूटिंग सतीश कौशिक ने काफी पहले खत्म कर ली थी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में रुकावट आई और यह फिल्म अब तक अटकी रही। लेकिन, अब यह फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी तो मुख्य भूमिका में दिखेंगे ही, उनके अलावा मोनल गज्जर, मीता वशिष्ठ, अमर उपाध्याय और खुद सतीश कौशिक भी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Pankaj Tripathi will seen in Salman Khan and Satish Kaushik film kaagaz
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव की है जिसमें लाल बिहारी नाम के एक व्यक्ति को उसकी जमीन हड़पने के चक्कर में कानूनी रूप से मुर्दा घोषित कर दिया जाता है। भारत लाल तो जिंदा था इसलिए वह अपनी जिंदगी के कई साल सिर्फ इसी बात को साबित करने में निकाल देता है कि वह जिंदा है। यह फिल्म तंज कसने वाली एक कॉमेडी ड्रामा है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ही वह कलाकार हैं जो लाल बिहारी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी के अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Salman Khan and Satish Kaushik film kaagaz
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं, 'कागज एक बेहतरीन लिखी हुई कहानी है। यह मजाकिया और प्रभावी रूप से एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाती है जो अपनी पहचान को साबित करने के लिए लड़ रहा है। मेरा किरदार इस फिल्म में बिल्कुल अलग होगा जैसा मैंने हाल फिलहाल के किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं किया। और मुझे खुशी है कि मुझे ऐसी प्रेरक कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिला। ऐसी कहानियों को लोगों तक पहुंचने की बहुत जरूरत है।'

विज्ञापन
Pankaj Tripathi will seen in Salman Khan and Satish Kaushik film kaagaz
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक कहते हैं, 'मुझे याद है कि मैंने लाल बिहारी की कहानी एक अखबार में पढ़ी थी। पहली बार जब मैंने यह कहानी पढ़ी तो मुझे बहुत प्रेरक और रुचिकर लगी। इसलिए, मैंने इस कहानी पर थोड़ा और ज्यादा शोध किया और इस पूरी घटना का अच्छे से मंथन किया। फिर मैंने सोचा कि इस पर एक फिल्म बनाई जाए। कहानी को सुनकर और भी ज्यादा खुशी तब हुई जब इस फिल्म को बनाने में साथ देने आए खुद सलमान खान। आखिरकार अब यह कहानी लोगों के बीच पहुंचने के लिए तैयार है।'

पढ़ें: कृष्णा अभिषेक ने साझा की पत्नी कश्मीरा की तस्वीर, कहा- 'तुम पर हमें हमेशा गर्व..'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed