फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'राधे श्याम' की जगह ओटीटी पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होंगी रिलीज

Tue, 15 Dec 2020 07:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 15 Dec 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
RRR KGF Chapter 2 and Radhe Shyam To Release In Theaters Instead Of OTT PLatform
केजीएफ चैप्टर 2, आर आर आर, राधे श्याम - फोटो : twitter

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों के बंद हो जाने के चलते 'गुलाबो सिताबो', 'लक्ष्मी', 'दुर्गामती' जैसी जो फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, उनका अंदाजा इनके निर्माताओं को रहा ही होगा। इसलिए, ज्यादा मोलभाव और सोचा विचारी किए बिना ही उन्होंने इन फिल्मों को मोबाइल पर रिलीज होने की इजाजत दे दी। लेकिन, 'केजीएफ चैप्टर 2', 'आरआरआर', 'राधे श्याम' जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज नहीं होने वालीं।

RRR KGF Chapter 2 and Radhe Shyam To Release In Theaters Instead Of OTT PLatform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा पर जब से ओटीटी हावी हुआ है तब से लगभग हर छोटी बड़ी फिल्म को लेकर खबर आती रहती है कि यह फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। यह चर्चा करण जौहर के निर्माण में बन रही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी आ चुकी है। लेकिन, इस तरह की फिल्मों के निर्माताओं को अंदाजा है कि ये फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों में ही अच्छी लगेंगी। क्योंकि, इनको बनाया ही गया है बड़े पर्दे के अनुभव के लिए।

RRR KGF Chapter 2 and Radhe Shyam To Release In Theaters Instead Of OTT PLatform
राधे श्याम - फोटो : instagram/actorprabhas

इस बीच फैसला हुआ है कि तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम', कन्नड़ सुपरस्टार यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' और एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही एनटीआर जूनियर और राम चरण की बहुचर्चित फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी। इन फिल्मों की जगह सिनेमाघरों में ही है क्योंकि इनमें स्पेशल इफैक्ट्स और वीएफएक्स का तगड़ा काम किया गया है। इन फिल्मों की शूटिंग फिलहाल चल रही है और लगभग पूरी होने को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR KGF Chapter 2 and Radhe Shyam To Release In Theaters Instead Of OTT PLatform
RRR - फोटो : amar ujala

इन फिल्मों को खरीदने के लिए देश में मौजूद बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म बाहें फैलाए बैठे हुए हैं। लेकिन, इन फिल्मों के निर्माता भी सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। वह इन फिल्मों के लिए किसी प्लेटफॉर्म की तरफ से ऑफर की जा रही बड़ी रकम को भी हाथ नहीं लगा रहे। निर्माताओं ने अपना नजरिया बिल्कुल साफ कर रखा है कि उनकी फिल्में इस समय इतनी चर्चाओं में हैं तो वह एक तय और सुरक्षित रकम न लेकर जोखिम उठाने के लिए तैयार रहेंगे।

विज्ञापन
RRR KGF Chapter 2 and Radhe Shyam To Release In Theaters Instead Of OTT PLatform
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : फाइल

जो लोग इन फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरों से परेशान थे, उनके लिए तो यह खबर वाकई काम की है। हालांकि, हॉलीवुड में बड़ी फिल्मों का भविष्य भी ज्यादा उज्जवल नहीं रहा। वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियोज ने तो फैसला कर लिया है कि वह अगले साल रिलीज होने वाली अपनी सभी फिल्मों को ओटीटी और सिनेमाघरों दोनों में एक साथ रिलीज करेगा। इसकी शुरुआत इस क्रिसमस पर रिलीज हो रही 'वंडर वुमन 1984' से होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed