रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों पुराने कई सीजन के कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। इन सभी कंटेस्टेंट्स को चैलेंजर का दर्जा दिया गया है। चैलेंजर के तौर पर एंट्री लेने वालों में विकास गुप्ता, राखी सावंत, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी और राहुल महाजन का नाम शामिल है। इन सभी के खेल और रणनीति को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक ने साझा की पत्नी कश्मीरा की तस्वीर, कहा- 'तुम पर हमें हमेशा गर्व..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 के घर में कश्मीरा शाह के खेल और रणनीति की काफी तारीफ हो रही है। ऐसे में उनके पति और मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कश्मीरा की तारीफ की है। उन्हें कश्मीरा पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। कृष्णा अभिषेक ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है। साथ ही पत्नी कश्मीरा की तस्वीर भी साझा की है।
कृष्णा अभिषेक ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कश्मीरा की बिकिनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह स्विमिंग पूल के अंदर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कृष्णा ने कश्मीरा के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'तुम हमें हमेशा गर्व महसूस करवाती हो और मुझे पता है कि आगे भी तुम यह जारी रखोगी।'
कृष्णा अभिषेक ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आपका निडर रवैया आपको अलग-अलग जगहों पर लेकर जाएगा। मैं तुमसे प्यार करता हूं कैश।' इसके साथ की कृष्णा अभिषेक ने अपने पोस्ट में कश्मीरा शाह को बिग बॉस 14 के लिए भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही कृष्णा अभिषेक का पोस्ट भी।
कश्मीरा शाह की तस्वीर को उनके और कृष्णा अभिषेक के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि जब से बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स की एंट्री हुई तब से शो में नया रोमांच पैदा हो गया है। दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एजाज खान फाइनलिस्ट हैं।
पढ़ें: 'मट्टो की साइकिल' चली अमेरिका, न्यूयॉर्क में होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल में होगा एक और प्रीमियर