फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राइवेट जेट से मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, नातिन नव्या के साथ बिता रहें क्वालिटी टाइम

Sat, 24 Mar 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared his photo with Grand Daughter navya naveli
बॉलीवुड के महानायक यानि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग जोधपुर में चल रही थी जहां अचानक ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि बाद में तबीयत ठीक होने पर उन्होंने दोबारा शूटिंग शुरू की और अब उसे पूरा कर अपने प्राइवेट जेट से मुंबई अपने घर लौट आए हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ फुरसत के पलों का आनंद ले रहे हैं। अमिताभ और उनकी नातिन नव्या नवेली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
Amitabh Bachchan shared his photo with Grand Daughter navya naveli
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की पूरी टीम ने जोधपुर में शूटिंग का शेड्यूल खत्म किया है। शेड्यूल पूरा करने के बाद बिग बी जैसे ही घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी नातिन के साथ घर में फुरसत के पल बिताते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है।
Amitabh Bachchan shared his photo with Grand Daughter navya naveli
अमिताभ ने तस्वीर शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘घर वहां है जहां प्यार है’। नाना और नातिन की इस तस्वीर को अमिताभ के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी फोटो पर किसी फैन ने 'नाइस फोटो' तो किसी ने 'शानदार रिश्ता' जैसे कमेंट्स किए हैं। 
 

 

.... home where the love is ..

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared his photo with Grand Daughter navya naveli
गौरतलब है कि हाल ही में ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत भी खराब हो गई थी। इसके बाद मुंबई से डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया था। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed