सब्सक्राइब करें

अमिताभ-जया बच्चन की शादी के 48 साल: सालगिरह पर बिग-बी ने शेयर की यादगार तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Jun 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Beautiful Wedding Photo With Jaya Bachchan On His 48th Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। अमिताभ-जया के बीच शादी के इतने साल बाद भी प्यार बना हुआ है और कई मौकों पर दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन 3 जून 1973 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।



आज अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 48वीं सालगिरह है और हर साल की तरह इस साल भी महानायक ने पत्नी जया के संग खूबसूरत तस्वीर साझा की। महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जो तस्वीर शेयर की है, वो शादी के फेरों के दौरान की है। जया ने रेड कलर का शादी का जोड़ा पहना है और बिग बी ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी।

फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, '3 जून, 1973, शादी की सालागिरह पर आपकी दुआओं और बधाइयों के लिए धन्यवाद।' बिग बी इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस सभी कमेंट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जितनी पर्सनल लाइफ अच्छी है, उतनी ही साथ में फिल्में भी हिट रहीं। जया बच्चन और अमिताभ ने पहली बार फिल्म ‘बंसी बिरजू’ में साथ काम किया था।

Trending Videos
Amitabh Bachchan Shares Beautiful Wedding Photo With Jaya Bachchan On His 48th Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन - फोटो : Instagram

इसके बाद इन दोनों ने  'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली', 'शोले' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ-जया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल, बिग बी ने जया को पहली बार एक मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। मैगजीन पर जया को देखते ही अमिताभ काफी इंप्रेस हुए थे। अमिताभ ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी लड़की चाहते थे जो अंदर से ट्रेडिशनल और बाहर से मॉडर्न हो। जया बिल्कुल वैसी ही थीं। इसी वजह से अमिताभ मन ही मन जया को पसंद करने लगे थे।

बताया जाता है कि जया बच्चन कॉलेज के दिनों से ही अमिताभ को पसंद करने लगी थीं। अमिताभ अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए पुणे गए थे और उस वक्त जया वहां पढ़ाई कर रही थीं। पहली नजर में ही उन्हें अमिताभ पसंद आ गए थे। दोनों की पहली मुलाकात गुड्डी के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में पहले बिग बी को साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Beautiful Wedding Photo With Jaya Bachchan On His 48th Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : Social Media

फिल्म गुड्डी में भले ही अमिताभ-जया की जोड़ी ना बन पाई हो लेकिन असल में दोनों की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो चुका था। अखबारों में अमिताभ और जया के प्यार के चर्चे होने लगे। साल 1973 में जया के पिता के पास अमिताभ का फोन आया और उन्होंने कहा कि आप मुंबई आकर अपनी बेटी से मिल लें। तब जाकर जया ने अपने दिल की बात अपने पिता को बताई।

Amitabh Bachchan Shares Beautiful Wedding Photo With Jaya Bachchan On His 48th Wedding Anniversary
Amitabh Bachchan & Jaya Bachchan - फोटो : Social Media

तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन जया के साथ विदेश जाकर छुट्टियां बिताना चाहते थे, लेकिन पिता हरिवंश राय बच्चन ने साफ कह दिया था कि उन्हें पहले जया से शादी करनी पड़ेगी, तभी दोनों साथ जा सकेंगे। इसके बाद बेहद सादगी से दोनों ने सात फेरे लिए और एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares Beautiful Wedding Photo With Jaya Bachchan On His 48th Wedding Anniversary
अमिताभ और जया - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सुपरहिट है और उनके दो बच्चे हैं, श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन। सालगिरह के खास मौके पर बिग बी ने ट्विटर पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, '3 जून 1973... विवाह जयंती पे जिन्होंने जया और मुझे बधाई दी है, उसके लिए हम अपना आभार प्रकट करते हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed