{"_id":"60b85589c31a9a5ad548238b","slug":"chahat-khanna-spoke-on-controversy-between-karan-mehra-and-nisha-rawal-says-everything-in-such-public","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉन्ट्रोवर्सी: करण मेहरा और निशा रावल के विवाद पर बोलीं चाहत खन्ना, कहा- ऐसे पब्लिक में आकर हर बात...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉन्ट्रोवर्सी: करण मेहरा और निशा रावल के विवाद पर बोलीं चाहत खन्ना, कहा- ऐसे पब्लिक में आकर हर बात...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की लोकप्रिय जोड़ी करण मेहरा और निशा रावल की शादी के टूटने की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, कारण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। करण को सोमवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसके बाद करण ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। वहीं, निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। साथ ही पति करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। निशा रावल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि करण ने उन पर कई बार हाथ उठाया है, ये उनके लिए बेहद मामूली सी बात है। निशा के मुताबिक कई बार करण ने घूंसा मारा है और उसके कारण उनके चेहरे पर निशान भी आए हैं। ये बताते हुए निशा रो पड़ती हैं। अब इस मामले में टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में चाहत खन्ना ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों को देखकर मुझे अपना बुरा समय याद आ गया।
2 of 5
Chahat Khanna
- फोटो : Social Media
चाहत खन्ना ने आगे कहा, 'इन दोनों को ऐसे ऐसे पब्लिक और मीडिया के सामने आपनी पर्सलन बात नहीं करनी चाहिए थी। मैं इसे सपोर्ट नहीं करती हूं।' मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि करण-निशा के रिश्ते को देखकर मैं एक बार फिर से मैं सहम गई हूं। इन्हें देखने के बाद मुझे अपना बीता अजीत की याद आ गई। मैं छिप रही थी। मुझे इसने काफी परेशान किया था।
3 of 5
Chahat Khanna
- फोटो : Social Media
वहीं, चाहत ने कपल को सरेआम एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने और मीडिया के सामने आने के फैसले को बेवकूफी बताया है। उन्होंने कहा हैं, 'मैं पर्सनली यह सोचती हूं कि घर की बातें आपको पब्लिकली नहीं बोलनी चाहिए। यह सही नहीं है। मैं इसे कभी सपोर्ट नहीं करती हूं। उन्हें मीडिया के सामने नहीं आना चाहिए और न ही किसी भी बारें में बात नहीं करनी चाहिए, इसका कोई मतलब नहीं। भले ही मैं इस बात कहने का कोई हक नहीं रखती लेकिन पब्लिक में आकर अपने अफेयर्स के बारे में बात करना सही नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीरा शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने कहा, 'मैं निशा की तरफ हूं क्योंकि वाकई में करण ने निशा को मारा है। पैसे को लेकर उनके रिश्ते में काफी कुछ उलझा हुआ है और पहले भी करण उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। जब मैं निशा के घर गई तब मुझे इस बारे में पता चला। निशा इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल रही थी क्योंकि ये बहुत पर्सनल मामला था। हमें पता था कि दोनों के बीच परेशानियां चल रही हैं मगर ये नहीं पता था कि परेशानियां किस हद तक हैं। मैं उनकी बेस्ट फ्रेंड होने के नाते उनके साथ हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
निशा रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार यानी 1 जून को मीडिया से बातचीत के दौरान निशा ने अपनी दो तस्वीरें दिखाईं हैं, जिसमें एक फोटो में उनकी आंख पर निशान नजर आया और दूसरी तस्वीर में उनके सिर से खून बहता दिखाई दिया। उन्होंने कहा, 'ये सब मेरे लिए आसान नहीं है, मुझे भी कैमरे के सामने जाना है। मैं ये नहीं चाहती कि एक दिन मेरा बच्चा बड़े होकर कहे कि मां तुम्हें अपने लिए खड़े होना चाहिए था। मैं उसके सामने गलत उदाहरण नहीं रखना चाहती'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।