अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जो सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। यही नहीं ट्विटर पर तो वे अपने प्रशंसकों से रूबरू भी होते रहते हैं और बात करते हैं। अब जाहिर अमिताभ बच्चन कोई पोस्ट साझा करें तो उस पर चर्चा तो होगी ही।
अमिताभ बच्चन को याद आए स्कूल-कॉलेज के दिन, सालों पुरानी तस्वीर साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वे काफी यंग लग रहे हैं। मालूम पड़ रहा है ये उनके स्कूल के दिनों की या फिर कॉलेज के शुरुआती दिनों की तस्वीर है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद किया है।
अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा- ‘युवा की मासूमियत.. अब परिपक्वता और जीवन की कठोरता से आगे निकल गई है। न जाने कहां गए वो दिन…’
बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स ने एशिया पैसिफिक में सोशल मीडिया के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। लॉकडाउन में ज्यादातर लोग घर पर आइसोलेशन में रहे। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला। फोर्ब्स ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, '200 से अधिक फिल्में कर चुके दिग्गज अभिनेता ने मई में अपनी स्टार पावर और सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल करते हुए कोविड -19 राहत के लिए सात मिलियन डॉलर (लगभग 51 करोड़ रुपये) जुटाने में मदद की।‘
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दनों सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म गुलाबो सिताबो में नजर आए। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना थे।
टीवी पर सीधी सादी बहू का किरदार कर मशहूर हुईं ये अभिनेत्रियां, असल जिंदगी में हैं बेहद ग्लैमरस