{"_id":"5aa8925f4f1c1b90778b5625","slug":"amitabh-bachchan-shares-facebook-post-after-feeling-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तबीयत ठीक होते ही अमिताभ ने किया FB पोस्ट, कहा- इसी बहाने अपनों का पता तो चला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तबीयत ठीक होते ही अमिताभ ने किया FB पोस्ट, कहा- इसी बहाने अपनों का पता तो चला
Wed, 14 Mar 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मंगलवार को जोधपुर में शूटिंग के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर ने बिग बी के फैंस को हैरानी में डाल दिया। शूटिंग के दौरान ही अमिताभ की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, हालांकि फिलहाल वे ठीक हैं। तबीयत बिगड़ जाने को लेकर आज सुबह फेसबुक पर अमिताभ बच्चन ने एक मार्मिक पोस्ट लिखा है।
2 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने लिखा, ' कुछ कष्ट बढ़ा। डॉक्टर को बुलाना पड़ा। इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों का पता तो चला।' आपको बता दें कि अमिताभ राजस्थान के जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी सेट पर उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्लॉग के जरिए उन्होंने भी जानकारी दी है। हालांकि इस बारे में नहीं बताया है कि उन्हें हुआ क्या है।
3 of 5
Amitabh Bachchan
आनन-फानन में मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम को जोधपुर बुलाया गया, जिन्होंने अमिताभ का मेडिकल चेकअप किया। बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म प्रोडक्शन के तहत फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।