फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' का पहला पोस्टर आया सामने, कल लॉन्च होगा टीजर

Mon, 20 Jan 2020 01:34 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 20 Jan 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares first look poster of Sairat director Nagraj Manjule film Jhund
अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

उम्र के तकाजे को ठेंगा दिखाते हुए अमिताभ बच्चन अपनी एक और फिल्म के साथ तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'झुंड' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इससे पहले फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसके चलते दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 20 जनवरी को अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को साझा करते हुए उन्होंने अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 'झुंड' लिखा है।

Amitabh Bachchan shares first look poster of Sairat director Nagraj Manjule film Jhund
झुंड - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सामने आए पोस्टर में अमिताभ बच्चन नीले रंग की कपड़ों में हाथ बांधे उल्टे खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बस्ती नजर आ रही है। साथ ही जमीन पर सफेद और लाल रंग की एक फुटबॉल और एक टूटी-फूटी वैन भी दिख रही है।  पोस्टर के माध्यम से साफ प्रतीत होता है कि अमिताभ बच्चन फुटबॉल के खेल को बस्ती के अदंर एक पहचान दिलाना चाहते हैं। चेहरा ना दिखने के कारण उनके हाव-भाव तो दिखाई नहीं दे रहे हैं लेकिन खड़े होने की मुद्रा और आस-पास की परिस्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि वह गंभीर ख्यालों में डूबे हुए हैं।

Amitabh Bachchan shares first look poster of Sairat director Nagraj Manjule film Jhund
amitabh bachchan - फोटो : social media

यह फिल्म स्लम सॉकर के संस्थापक विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में बिग बी एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे जो गरीब बच्चों को प्रेरित कर एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares first look poster of Sairat director Nagraj Manjule film Jhund
सैराट - फोटो : सोशल मीडिया

'सैराट' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर नागराज इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म जगत में पदार्पण भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हिरेमथ, सविता राज हिरेमथ, नागराज मंजुले, गार्गी कुलकर्णी और मीनू अरोरा द्वारा टी सीरीज, तांडव फिल्म एंटरटेनमेंट और अटपट के बैनर तले हो रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed