फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस की 36 साल पुरानी बचपन की तस्वीर आई सामने, अमिताभ ने शेयर कर पूछा- 'पहचानो कौन?'

Fri, 17 May 2019 03:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shares kareena kapoor child black and white photo
amitabh bachchan, kareena kapoor - फोटो : social media

76 वर्षीय अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। अमिताभ ना केवल पुरानी यादें शेयर करते हैं बल्कि फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं। अब अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की है, जो साल 1983 की है। खास बात ये है कि उनके साथ एक एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं।

amitabh bachchan shares kareena kapoor child black and white photo
amitabh bachchan - फोटो : social media

ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में अमिताभ के साथ करीना कपूर हैं, साथ ही एक नर्स भी हैं। जो करीना कपूर की चोट पर दवा लगा रही हैं। ऐसा लग रहा है कि चोट लगने से बेबी करीना रो रही हैं और अमिताभ उन्हें समझाते दिख रहे हैं। 

amitabh bachchan shares kareena kapoor child black and white photo
kareena, amitabh - फोटो : social media

तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'पहचानो कौन है? यह करीना कपूर हैं, गोवा में पुकार फिल्म के सेट पर। अपने पिता रणधीर कपूर के साथ सेट पर आई थीं और अपने पैर में चोट लगा ली थी। मैं दवाई लगा रहा हूं और ड्रेसिंग कर रहा हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Guess who .. ? That be Kareena Kapoor on the sets of PUKAR shooting in Goa .. had come with Dad Randhir .. hurt her foot .. and yours truly putting medication and taping it !!

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan shares kareena kapoor child black and white photo
amitabh bachchan - फोटो : social media

1983 में रिलीज हुई फिल्म पुकार में अमिताभ बच्चन के साथ रणधीर कपूर, जीनत अमान और टीना मुनीम थीं। शूटिंग के दौरान ही करीना अपने पिता के साथ सेट पर पहुंची थीं और खुद को चोट लगा बैठी थीं। बहरहाल, तस्वीर देखकर फैंस भी करीना को नहीं पहचान पा रहे हैं ।

विज्ञापन
amitabh bachchan shares kareena kapoor child black and white photo
Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala mumbai

इन दिनों अमिताभ रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे के लिए को-स्टार इमरान हाशमी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक कुछ सामने आया है। जिसे काफी पसंद किया किया गया। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed