फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर साझा कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- 'अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े...'

Sat, 18 Jul 2020 01:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 Jul 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan shares photo abhishek bachchan and expresses gratitude to his fans
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

जया बच्चन को छोड़कर इस वक्त पूरा बच्चन परिवार कोरोना संक्रमित है। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बीते कई दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार रात ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन को भी इसी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इस समय बच्चन परिवार के लिए लोग दुआएं कर रहे हैं। अमिताभ इन दिनों रोज अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने एक बार फिर फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखा।

amitabh bachchan shares photo abhishek bachchan and expresses gratitude to his fans
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से अपनी और अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहा है। अमिताभ ने ट्वीट कर सभी का आभार जताते हुए कहा कि फैंस उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं।

amitabh bachchan shares photo abhishek bachchan and expresses gratitude to his fans
अभिषेक और अमिताभ - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'चाहे खुशी का समय हो या बीमारी का, आप हमारे करीबी और प्रिय, हमारे शुभचिंतक, हमारे फैन, आपने हमेशा हमें प्यार और स्नेह दिया। हमारे लिए प्रार्थना की। हम आप सभी के प्यार के लिए हमारी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इन परिस्थितियों में अस्पताल के प्रोटोकॉल काफी कड़े हैं।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan shares photo abhishek bachchan and expresses gratitude to his fans
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने फैंस का आभार जताते हुए ट्वीट किया था, 'मुझे एसएमएस, व्हाट्सएप, इंस्टा, ब्लॉग और सभी सोशल मीडिया माध्यमों से हमारी भलाई के लिए आपका आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाएं मिलती हैं। मेरी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। अस्पताल का प्रोटोकॉल प्रतिबंधात्मक है, मैं और अधिक नहीं कह सकता .. प्यार।'
 

विज्ञापन
amitabh bachchan shares photo abhishek bachchan and expresses gratitude to his fans
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 11 जुलाई को अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ही दी थी। अमिताभ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। जिसमें जया बच्चन को छोड़कर सभी कोरोना पॉजिटव पाए गए।

बाइस्कोप: वॉन्टेड नहीं इस फिल्म में पहली बार बनी सलमान की विनोद खन्ना संग जोड़ी, पहना वकील का चोला

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed