मायानगरी में हर साल कई लोग अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, कुछ को सफलता मिलती है और कुछ को असफलता। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मेहनत जल्दी रंग लाती है तो कुछ ऐसे होते हैं, जिनका जीवन ही स्ट्रगल में चला जाता है। सपनों की नगरी मुंबई में 18 जुलाई 1989 को जिस लड़की का जन्म हुआ था, किसे पता था कि वो आने वाले वक्त की सुपरस्टार बन जाएगी। हम बात कर रहे हैं भूमि पेडनेकर की, जिन्होंने काफी कम वक्त में अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है।
Bhumi Pednekar Birthday: हर किरदार से जीता भूमि पेडनेकर ने दिल, जानिए क्या है YRF से खास रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2015 में आयुष्मान खुराना की फिल्म दम लगा के हईशा रिलीज हुई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ एक नई अभिनेत्री नजर आई थी, नाम था भूमि पेडनेकर। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक भूमि पेडनेकर एक दम सही थीं, काफी मोटी। फिल्म में तो भूमि को सभी ने पसंद किया लेकिन किसी ने ये न सोचा था कि भूमि की रील लाइफ पिक्चर अभी बाकी है।
फिल्म रिलीज हुई, हिट हुई और लोगों को आयुष्मान खुराना तो याद रहे लेकिन साथ में नजर आईं भूमि को भूल गए। लेकिन सोशल मीडिया पर तहलका तो तब मचा, जब भूमि पेडनेकर को सभी ने उनके नए स्लिम ट्रिम और बोल्ड अवतार में देखा। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि ये वही अभिनेत्री है जो फिल्म दम लगा के हईशा में नजर आई थी। इस कायापलट के बाद शुरू हुई भूमि की रियल कहानी।
पहली ही फिल्म के लिए 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड जीतने वालीं भूमि ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हर फिल्म और हर किरदार में भूमि ने दर्शकों का दिल जीता। भूमि ने जहां एक तरफ अपने बोल्ड अंदाज से सभी का विकेट गिराया तो वहीं समाज से जुड़े किरदारों को बखूबी पर्दे पर निभाकर सबकी वाहवाही भी लूटी।
वैसे ये बात काफी कम लोगों को पता है कि भूमि अभिनेत्री बनने से पहले छह साल तक यश राज फिल्म्स में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर रही थीं। गौरतलब है कि अपने छोटे से फिल्मी करियर में भूमि कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। भूमि की हिट लिस्ट में टॉयलेट: एक प्रेम कथा, पति पत्नी और वो, सांड की आंख, बाला और सोन चिड़िया जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें: एक ही तारीख को जन्मदिन मनाती हैं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर, जानिए दोनों अभिनेत्रियों से जुड़ी कुछ खास बातें