फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ही तारीख को जन्मदिन मनाती हैं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर, जानिए दोनों अभिनेत्रियों से जुड़ी कुछ खास बातें

Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 17 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Bhumi Pednekar Celebrate Their Birthday Same Day Know Some Unknown Facts about Actresses
प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के लिए 18 जुलाई की तारीख बेहद खास है। इस दिन बॉलीवुड की दो बेहतरीन अदाकाराएं अपना जन्मदिन मनाती हैं। ये अभिनेत्रियां हैं प्रियंका चोपड़ा और भूमि पेडनेकर। प्रियंका चोपड़ा इस साल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। तो वहीं भूमि पेडनेकर अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों के जन्मदिन पर जानते हैं दोनों से जुड़ी कुछ खास बातें...

Priyanka Chopra And Bhumi Pednekar Celebrate Their Birthday Same Day Know Some Unknown Facts about Actresses
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा

  • मुंबई में जब तक रहीं तब तक अनाथ बच्चों और कैंसर पीड़ितों के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती रहीं। सोशल मीडिया पर कई बार उनकी इस अंदाज में जन्मदिन मनाते तस्वीरें भी सामने आईं।
  • करियर में लगातार जोखिम लेती रहीं, 'ऐतराज' में निगेटिव शेड करने से सबने मना किया था, मगर उन्होंने किया। फिर भी आज तक मेकर्स ने उन्हें वैम्प के रोल में टाइपकास्ट नहीं किया।
  • दो बार दुनिया की सौ सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार हुईं। 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' की शूटिंग के वक्त पिता की तबीयत लगातार नासाज रह रही थी। फिर भी एक्स्ट्रा टाइम में काम कर सीक्वेंस पूरा किया।
Priyanka Chopra And Bhumi Pednekar Celebrate Their Birthday Same Day Know Some Unknown Facts about Actresses
priyanka chopra - फोटो : instagram
  • प्रियंका के अमेरिका शिफ्ट होने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया लेकिन प्रियंका अपने फैसले पर डटी रहीं। रियल लाइफ में कई ब्रेक अप्स के बाद उन्हें ठेस भी पहुंची थी। वे दिल से बड़ी ही संजीदा हैं। फिल्म 'जय गंगाजल' के एक फाइट सीन में गलती से साथी कलाकार मानव कौल के गले पर पांव लग गया था। तो फूट- फूटकर रोने लगी थीं।
  • विवादों के बावजूद कई निर्देशकों के साथ संग काम किया। भंसाली संग कभी काफी विवाद हुआ था। फिर भी 'राम लीला' और 'मैरीकॉम' जैसी फिल्में कीं। आगे 'बाजीराव मस्तानी' भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Bhumi Pednekar Celebrate Their Birthday Same Day Know Some Unknown Facts about Actresses
भूमि पेडनेकर : - फोटो : अमर उजाला

भूमि पेडनेकर

  • वजन घटाने- बढ़ाने के मामले में भूमि की अप्रोच हमेशा आमिर खान की तरह रही है। 'दम लगा के हइशा' के लिए 20 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया तो 'डॉली, किट्टी और चमकते सितारे' के लिए 13 किलो से ज्यादा घटाया।
  • भूमि पक्के इरादों वाली जमीनी स्वभाव की रही हैं। उनके बारे में भ्रामक धारणा है कि उनकी अंग्रेजी कमजोर है और वे गांव की रहने वाली हैं पर ऐसा नहीं है। भूमि हमेशा से ही मुंबई में रही हैं।
  • क्लाइमेट वॉरियर बनकर भी अपनी पहचान बनाए रखना चाहती हैं। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मसलों पर भूमि लगातार सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra And Bhumi Pednekar Celebrate Their Birthday Same Day Know Some Unknown Facts about Actresses
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
  • फिल्म इंडस्ट्री में योजना बनाकर आईं। अकस्मात कुछ नहीं हुआ। बहुत कम उम्र में सुभाष घई के फिल्म स्कूल में फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं। फिर यशराज में छह साल तक शानू शर्मा की असिस्टेंट रहीं।
  • सोन चिड़िया की शूटिंग के वक्त भूमि ने भिंड- मुरैना इलाके में काफी वक्त बिताया था। ऐसे में फिल्म की दूसरी सालगिरह पर उन्होंने वहां गांव वालों के लिए टॉयलेट्स भी बनवाए। अभ्युदय आश्रम में रहने वाली लड़कियों के लिए होस्टल का रिनोवेशन भी करवाया था।


पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती, नजर आए कोरोना के लक्षण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed