{"_id":"61a1d2214e32372c826348b1","slug":"amitabh-bachchan-shares-unseen-pics-of-father-harivansh-rai-bachchan-on-his-114th-birth-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harivansh Rai Bachchan: 114वीं जयंती के दिन बिग बी को आई पिता की याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harivansh Rai Bachchan: 114वीं जयंती के दिन बिग बी को आई पिता की याद, पुरानी तस्वीर शेयर कर कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मधुशाला' और 'आत्म परिचय' जैसी रचनाओं से हिंदी साहित्य का गौरव बढ़ाने वाले महाकवि हरवंश राय बच्चन की आज यानी 27 नवंबर को 114वीं जयंती है। इस मौके पर उनके बेटे बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग पोस्ट किया है। इसमें अमिताभ बच्चन ने 1973 में अपनी शादी के वक्त पिता हरवंश राय बच्चन के साथ खींची गई एक तस्वीर भी साझा की है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन ने शेयर की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन के सिर पर सेहरा बंधा हुआ नजर आ रहा है और वो अपने पिता से बातचीत में व्यस्त दिख रहे हैं। ऐसा मालूम पड़ रहा है जैसे पिता-पुत्र की बातचीत के दौरान बिना उनकी जानकारी के ही इस तस्वीर को कैद कर लिया गया हो।
3 of 5
Amitabh bachchan and Harivansh Rai Bachchan
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा कि 27 नवंबर 1907 को मेरे पिता का जन्म हुआ था। आज उनकी 114वीं जयंती है। आज वो मेरी मां के साथ स्वर्ग में हैं और आज के दिन को वैसे ही सेलिब्रेट कर रहे हैं...जैसे हम अपनी बातों और कर्मों में उन्हें याद करके करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिता की किताब पढ़ते अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल में ही अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की किताब "प्रतिनिधि कविताएं' को पढ़ते नजर आ रहे थे। किताब पढ़ते हुए उन्होंने हेडफोन भी लगा रखा था। सेटअप देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो हरिवंश राय बच्चन की की कविताओं की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पिता की किताब पढ़ते अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन अपने पिता की रचनाओं को कितना पसंद करते हैं ये तो सर्वविदित है। हाल में ही उन्होंने यह कहा था कि 'मैं अपने पूज्य बाबूजी के लेखन से खुद को दूर नहीं करता और अब उनके शानदार शब्द मेरी अपनी आवाज में आएंगे'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।