{"_id":"6156f0748ebc3e0b99033acf","slug":"amitabh-bachchan-shooting-for-kbc-even-with-injured-thumb-picture-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जज्बा: अंगूठे में लगी है चोट फिर भी केबीसी की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जज्बा: अंगूठे में लगी है चोट फिर भी केबीसी की शूटिंग कर रहे अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वीं सीजन लगातार लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो को हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। 78 साल की उम्र में भी अमिताभ इस शो को बड़े जोश और उत्साह के साथ पेश करते है। शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट से बिग बी खुलकर बातचीत करते हैं। इतना ही नहीं वह हॉट सीट पर बैठे हर प्रतिभागी के साथ काफी मस्ती मजाक करते नजर आते हैं।
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के जरिए बिग बी ने अपने घायल पैर के अंगूठे की एक झलक साझा की। पैर की उंगली फ्रैक्चर होने के बावजूद अभिनेता लगातार चोट के साथ केबीसी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बिग बी ने अपने ब्लॉग में चोट लगे हुए पैर की तस्वीरों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
2 of 5
केबीसी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने अनुभव को शेयर करते हुए अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा है, पैर की फ्रैक्चर उंगली के लिए नकली जूते। पैरों की उंगिलयां जो जख्मी हैं और टूट गई हैं उनके लिए एक कोमल सुरक्षा।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति शुरू होती ही लगातार लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वहीं सेलेब्स के आने से शो में ढेर सारी मस्ती होती है। हर शुक्रवार को शो में एक खास एपिसोड प्रसारित होता है, जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में शो के आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में केबीसी- 13 की हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और एक्टर प्रतीक गांधी। शो के दौरान अभिनेता ना सिर्फ सवालों के जवाब देंगे बल्कि अपनी कई पुरानी यादों को भी ताजा करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो का यह हफ्ता केबीसी ने जनसेवकों को समर्पित किया गया है। इसके तहत इस पूरे हफ्ते शो में मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी और सैन्यबल के लोग ऑडियन्स का हिस्सा बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।