{"_id":"5d7dab2e8ebc3e01702d0a1e","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-11-get-second-crorepati-baita-tade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 11 को मिली दूसरी करोड़पति, स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली बबीता देंगी 1 करोड़ रुपये का सही जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 11 को मिली दूसरी करोड़पति, स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली बबीता देंगी 1 करोड़ रुपये का सही जवाब
Sun, 15 Sep 2019 08:38 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
babita tade
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 को हाल ही में अपना पहला करोड़पति मिला । बिहार के सनोज राज के पिता एक किसान हैं । सनोज इस 1 करोड़ रुपये को अपने पिता को समर्पित करना चाहते हैं । सनोज के बाद अब सीजन 11 को एक और करोड़पति मिल गई है । हाल ही में सोनी चैनल के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रोमो रिलीज किया गया है ।
babita tade
- फोटो : social media
इसमें बबीता ताडे नाम की एक महिला 1 करोड़ रुपये जीतेंगी । प्रोमो में दिखाया गया कि बबीता महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली हैं। वह बच्चों के लिए मिड डे मील में खिचड़ी बनाने का काम करती हैं। इस छोटी सी क्लिप में अमिताभ उनसे वेतन के बारे में सवाल करते हैं जिस पर बबीता बताती हैं कि उन्हें महीने के 1500 रुपये मिलते हैं।
babita tade
- फोटो : social media
इतनी कम सैलरी मिलने का भी उन्हें कोई दुख नहीं है। उन्हें इस बात से खुशी मिलती है कि वह बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं जो बच्चे पसंद करते हैं। वह बताती हैं कि इस शो के जरिए वह बस यह साबित करना चाहती हैं कि एक खिचड़ी बनाने वाली भी कुछ कर सकती है।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
babita tade
- फोटो : social media
इस प्रोमो के अंत में अमिताभ उत्साह के साथ '1 करोड़' बोलते हैं जिसके बाद बबीता के चेहरे पर जीत की खुशी दिखाई देती है। बता दें कि बबीता सीजन की दूसरी करोड़पति बनेंगी । पहले करोड़पति सनोज राज की बात करें तो वो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे । सवाल ज्यादा मुश्किल था इसलिए सनोज ने रिस्क ना लेते हुए शो छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
Sanoj Raj
- फोटो : Amar Ujala
बिग बी ने सनोज से 7 करोड़ रुपये के लिए 16वां सवाल पूछा। 16वां सवाल था- 'ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था?' शो छोड़ने के एलान के बाद जब अमिताभ ने सनोज से अंदाजा लगाने के लिए कहा तो उन्होंने बताया 'कोमांदुर रंगाचारी'। जबकि इस सवाल का सही जवाब है- 'गोगुमल किशन चंद।'
KBC 11: 7 करोड़ के लिए पूछा क्रिकेट से जुड़ा ऐसा सवाल, यूजर ने कहा- 'सचिन को भी नहीं पता होगा जवाब'
KBC 11: 7 करोड़ के लिए पूछा क्रिकेट से जुड़ा ऐसा सवाल, यूजर ने कहा- 'सचिन को भी नहीं पता होगा जवाब'