फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: एलन मस्क पर बिफर उठे अमिताभ बच्चन, भोजपुरिया अंदाज में जाहिर किया ट्विटर सीईओ के लिए गुस्सा

Mon, 24 Apr 2023 08:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 24 Apr 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan slams elon musk as he paid money for blue tick inspite of 48 4 million followers
अमिताभ बच्चन-एलन मस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों चारों तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इसके सीईओ एलन मस्क की चर्चा जोरों पर हो रही है। इसकी वजह एलन मस्क द्वारा शुरू की गई ब्लू टिक छीनने की प्रतिक्रिया है। इन लोगों में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है, जिनमें दो दिन पहले तक बिग बी हुआ करते थे। हालांकि, अमिताभ बच्चन की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू टिक वापस मिल गया था क्योंकि उन्होंने इसके लिए पूरे पैसों का भुगतान किया था। जहां बीते दिन अमिताभ ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी, वहीं आज अभिनेता ने एलन मस्क पर भोजपुरिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है। चलिए जानते हैं कि आखिर अमिताभ के गुस्सा होने की वजह क्या है..
Amitabh bachchan slams elon musk as he paid money for blue tick inspite of 48 4 million followers
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अभी तक एलन मस्क से मजाक कर रहे अमिताभ बच्चन को अब ट्विटर सीईओ पर गुस्सा आ रहा है। इसके पीछे की वजह भी लाजमी है। दरअसल, रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि जिन ट्विटर यूजर्स के एक मिलियन यानी 10 लाख या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं उनके लिए ब्लू टिक फ्री है। इस खबर को देख अमिताभ बच्चन का माथा ठनक गया है क्योंकि उनके 48.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लेकिन फिर भी उन्हें इसके लिए पैसों का भुगतान करना पड़ा। ऐसे में लेटेस्ट ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने अपने भोजपुरिया अंदाज में एलन मस्क से क्या कहा आगे पढ़ते हैं।
Salman Khan: वीकएंड पर 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई देख खुश हुए सलमान, खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया

Amitabh bachchan slams elon musk as he paid money for blue tick inspite of 48 4 million followers
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक बार फिर एलन मस्क को अपना भोजपुरिया अंदाज दिखाया है और पूछा है कि आखिर उनके पैसे क्यों भरवाए। बिग बी ने लिखा, 'अरे मारे गए गुलफाम, बिराज में मारे गए गुलफाम। ए ! ट्विटर मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ... झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल खातिर अब कहत हो जेकर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं  उनकर नील कमल फ्री म,हमार तो 48.4 मिलियन हैं, अब ?? खेल खतम, पैसा हजम ?!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan slams elon musk as he paid money for blue tick inspite of 48 4 million followers
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन का ऐसा ट्वीट देख बाकी ट्विटर यूजर्स भी उनकी हां में हां मिला रहे हैं। अब देखना यह होगा कि एलन मस्क का अगला कदम क्या होगा? क्या वह बिग बी का पैसा वापस लौटाएंगे या फिर महानायक के पैसे सच में गुल हो जाएंगे। इस बात का अपडेट तो अमिताभ बच्चन ही दे सकेंगे। लेकिन इन दिनों अमिताभ का यह भोजपुरिया अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वह कभी एलन मस्क से ब्लू टिक वापस मांग रहे हैं, तो कभी शिकायत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Amitabh bachchan slams elon musk as he paid money for blue tick inspite of 48 4 million followers
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इन ट्वीट्स के साथ ही बिग बी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी व्यस्त हैं। अभिनेत के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास भी नजर आने वाले हैं। 
Suniel Shetty: कॉफी विद करण के कमेंट पर सुनील शेट्टी ने लिया केएल राहुल का पक्ष, बोले- शो का फॉर्मेट ही ऐसा है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed